बिहार में बिजली से काली कमाई! 8 साल की नौकरी में ढाई करोड़ की संपत्ति, पटना से पूर्णिया तक खड़ा किया बंगला

Updated on 21-09-2023 12:40 PM
बांका: बिहार में बिजली विभाग के एक अफसर की अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है। महज 8 साल की नौकरी उनके पास करीब ढाई करोड़ की प्रॉपर्टी का पता चला है। मामला बांका में बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता से जुड़ा है। विशेष निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर संजीव गुप्ता के पटना-बांका समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उसके कई जिलों में जमीन और घर होने का पता चला है। यही नहीं उसके पास लाखों रुपये कैश भी मिले हैं। तस्वीरों में जानिए पूरा मामला।

बिजली विभाग के इंजीनियर संजीव गुप्ता के ठिकानों पर रेड

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बिजली अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद पटना निगरानी टीम छापेमारी के लिए पहुंचीं। बताया जा रहा कि बिजली अधिकारी ने अपनी आठ साल की नौकरी में सरकारी वेतन के रूप में 66 लाख रुपये प्राप्त किए। हालांकि, जांच में उनके पास से ढाई करोड़ कुल चल-अचल संपत्ति का पता चला है।

प्रॉपर्टी, गाड़ी के साथ कैश भी बरामद

विद्युत विभाग के एग्जीक्युटिव अधिकारी संजीव कुमार के पास 15 लाख की क्रेटा गाड़ी भी मिली है। 23 लाख की नगदी भी बरामद हुई है। 20 लाख गोदाम और 9 भूखंड शामिल हैं। बताया जा रहा कि संजीव कुमार गुप्ता गरीब परिवार से आते हैं। शुरुआती जांच में इतनी प्रॉपर्टी के खुलासे से हड़कंप मच गया।

आय से अधिक संपत्ति मामले में एक्शन
आय से अधिक संपत्ति जुटाने के मामले में एसवीयू की ओर से छापेमारी की गई। संजीव कुमार गुप्ता साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से जुड़े हैं। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने उनके पटना से सटे दानापुर, पूर्णिया, बांका और भागलपुर स्थित आवास और दूसरे ठिकानों पर छापेमारी की गई। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार सुबह से ये रेड की।

8 साल में 66 लाख का वेतन फिर संपत्ति कैसे पहुंची ढाई करोड़
आरोप है कि इंजीनियर के रूप में काम करते हुए संजीव कुमार ने गलत तरीके से ढाई करोड़ की संपत्ति अर्जित की। उन्होंने काली कमाई से पटना और दानापुर समेत अन्य जगहों पर प्रॉपर्टी बनाई। जिसकी पूरी लिस्ट भी निगरानी विभाग ने जारी की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.