साउथ अफ्रीकी जेल में बंद 'ब्लेड रनर' रिहा 13 साल पहले पैरालिंपियन ने गर्लफ्रेंड का मर्डर किया था

Updated on 06-01-2024 12:57 PM

साउथ अफ्रीका के ओलिंपिक और पैरालिंपिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को रिहा कर दिया गया है। 2013 में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेड की हत्या कर दी थी। इसके बाद उन्हें 13 साल की सजा हुई थी। हालांकि सजा पूरी होने के करीब 3 साल पहले उन्हें पैरोल दे दी गई।

14 फरवरी 2013 को ऑस्कर पिस्टोरियस ने अपनी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप को गोलियां मार दी थीं। तब डेली मेल की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि पिस्टोरियस ने एक झगड़े के बाद रीवा को गोली मारी। हालांकि ऑस्कर ने खुद के बचाव में कहा था कि उन्हें लगा घर में चोर घुस आया है और उन्होंने 4 गोलियां चला दीं। ऑस्कर का कहना था कि उन्होंने अनजाने में रीवा को गोली मार दी थी।

टॉयलेट में मिला था रीवा का शव
2015 में 28 साल के ऑस्कर पिस्टोरियस को अपनी 29 साल की प्रेमिका की गैर इरादतन हत्या का दोषी पाया गया था। रीवा पेशे से मॉडल थीं। पुलिस को उनका शव टॉयलेट में मिला था। उनका खून जमीन पर पड़ा था। पिस्टोरियस को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया था। उनका बायां हाथ और शॉर्ट्स खून में लथपथ थे।

स्टील से बने ब्लेड्स पहने इसलिए ब्लेड रनर नाम मिला
ऑस्कर पिस्टोरियस जब महज सवा साल के थे, तब एक जेनेटिक डिफेक्ट के कारण उनके दोनों पैर काटने पड़े थे। वे बचपन से ही प्रॉस्थेटिक लेग्स (कृत्रिम पैर) के सहारे चल रहे हैं। बचपन से चंचल रहे ऑस्कर ने एथलेटिक्स में नाम कमाया। स्टील से बने ब्लेड्स प्रॉस्थेटिक्स लेग की जगह पहनकर उन्होंने ब्लेड रनर का नाम हासिल किया।

पैरालिंपिक में वे 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। 2012 के लंदन ओलिंपिक में भी वे उतरे थे। नकली पैरों के साथ ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले वे दुनिया के पहले एथलीट थे। 400 मीटर रेस में वे सेमी फाइनल तक क्वालिफाई करने में भी सफल हुए थे। सेमी फाइनल में वे 8वें पायदान पर रहे थे।

ऑस्कर पिस्टोरियस को बंदूक का बेहद शौकीन था
एक सुनवाई के दौरान ऑस्कर पिस्टोरियस के दोस्त ने कहा था- पिस्टोरियस को बंदूक का है। उसने एक बार भीड़ भरे रेस्टोरेंट में गोली चलाई थी। जो हमारे दोस्त को छूते हुए निकल गई थी। पिस्टोरियस ने इस जुर्म का इल्जाम अन्य व्यक्ति को अपने सिर लेने को कहा था। पिस्टोरियस पर हत्या के साथ बिना लाइसेंस की बंदूक रखने का भी आरोप था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.