पंजाब के थाने में फिर ब्लास्ट:गैंगस्टर जीवन फौजी ने जिम्मेदारी ली

Updated on 17-12-2024 03:38 PM

पंजाब के अमृतसर में मंगलवार (17 दिसंबर) सुबह 3.15 बजे इस्लामाबाद थाने में ब्लास्ट हुआ। इसके बाद पुलिस ने थाने के गेट बंद कर दिए। हालांकि, पुलिस ब्लास्ट से इनकार कर रही है। ब्लास्ट की सूचना पर सेना भी पहुंची, लेकिन 15 मिनट बाद चली गई। थाने के आसपास स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की टीम जांच कर रही है।

खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां के साथी गैंगस्टर जीवन फौजी के नाम पर सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो सामने आया है। जिसमें उसने ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, उस पोस्ट और ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।

वायरल ऑडियो में उसने कहा, 'मैं जीवन फौजी बोल रहा हूं। अमृतसर के इस्लामाबाद थाने पर जो ग्रेनेड हमला हुआ है, मैं उसकी जिम्मेदारी लेता हूं। ये पुलिस और पंजाब सरकार को सीधी चेतावनी है, जो ये गुंडा राज चला रहे हैं। लोगों पर नाजायज FIR दर्ज की जा रही हैं।

हमें घरों से बेघर कर दिया। हमारे मां-बाप और मौसा-मौसी तक को जेल भेज दिया। अब हम इस चीज का जवाब ऐसे ही देंगे। हम डरकर बैठने वालों में से नहीं हैं। ये सिर्फ ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है। पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार अपने-अपने परिवार को सेफ कर लो। आप घरों तक गए हो, हम भी घरों तक जाएंगे।'

कमिश्नर बोले- किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा- प्राथमिक जांच में पता चला है कि अपनी पकड़ दिखाने के चक्कर में ये ब्लास्ट करवाए जा रहे हैं। मगर, हम जांच में काफी आगे तक पहुंच गए हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। थाने में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हमला किस चीज से हुआ, इसकी जांच जारी है। एक जोरदार आवाज जरूर सुनाई दी थी। जल्द हम बड़ा खुलासा करेंगे।

हम 10 लोग पहले भी पकड़ चुके हैं। जिनके खिलाफ UAPA का केस दर्ज किया गया था। जिस मॉड्यूल की चर्चा है, ये गुर्गे उन्हीं के हैं। 2 लोग हमने और पकड़े। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी सोशल मीडिया पर अपनी प्रेजेंस शो कर रहे हैं। हमले में अमन खोखर सहित 2-3 लोग और हैं, जिनकी गिरफ्तारी बाकी है।

उधर, थाने के पास रहने वाले प्रवीण कुमार ने बताया कि जिस समय धमाका हुआ सब सो रहे थे। आवाज सुनकर पहले तो लगा कि कोई सपना आया है। कुछ देर बाद आस पड़ोस के लोग बाहर निकल आए।

NIA ने पंजाब पुलिस को किया था अलर्ट

पिछले दिनों नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पंजाब पुलिस के साथ एक रिपोर्ट साझा की थी। जिसमें NIA ने कहा था कि पंजाब में पुलिस थानों पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही है।

NIA ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि खालिस्तानी आतंकी साल 1984 में इस्तेमाल किए गए डेड ड्रॉप मॉडल की तर्ज पर हमला कर रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट पर हैं। पंजाब पुलिस को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.