अमृतसर में थाने के बाहर फिर धमाका:पुलिस बोली- कार का रेडिएटर फटा, आतंकी पासियां की पोस्ट वायरल

Updated on 10-01-2025 02:45 PM

पंजाब के अमृतसर में एक और पुलिस चौकी धमाके की आवाज से दहल गई। यह धमाके की आवाज गुरुवार रात करीब 8 बजे सुनाई दी। पुलिस ने बयान जारी कर लोगों से शांत रहने की अपील की। ​​पुलिस ने कहा कि यह बम धमाका नहीं था, उनके एक पुलिसकर्मी की कार का रेडिएटर फटा है। दूसरी तरफ विदेश में बैठे आतंकी संगठन ने इसे बम धमाका बताते हुए पोस्ट वायरल कर दिया।

अमृतसर की गुमटाला चौकी पर रात करीब 8 बजे यह घटना हुई। एसीपी शिवदर्शन सिंह ने जानकारी दी कि चौकी में सभी लोग अपना काम कर रहे थे, एएसआई हरजिंदर सिंह भी चौकी के अंदर बैठकर काम कर रहे थे। तभी करीब 8 बजे मौके से धमाके की आवाज सुनाई दी। जब सभी लोग बाहर आए तो देखा कि एएसआई तजिंदर सिंह की कार 2008 मॉडल जेन एस्टिलो के नीचे धमाका हुआ है।

जांच में पता चला कि कार का रेडिएटर फटा हुआ था। उनके रेडिएटर से कूलेंट भी लीक हो गया था और कार का अगला शीशा भी टूटा हुआ था। एसीपी शिवदर्शन ने किसी भी घटना से इनकार करते हुए कहा कि इस संबंध में अफवाह फैलाई जा रही है, इसलिए उन्होंने सभी को अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है।

बब्बर खालसा ने वायरल की पोस्ट - लिखा, लिखा, वेट एंड वॉच

घटना के तुरंत बाद खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर इंटरनेशनल की ओर से एक पोस्ट वायरल की गई। जिसमें लिखा था- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। मैं, हैप्पी पासियां, आज गुमटाला थाने में पुलिसकर्मियों पर हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी लेता हूं। हाल ही में हमारे दो भाइयों को उनके घरों से अगवा कर लिया गया और फर्जी लड़ाई करके उनके पैरों में गोली मार दी गई और उनमें से एक का पैर काट दिया गया। यह उसका जवाब है।

जिस तरह से वे हमारे भाइयों का अपहरण कर रहे हैं और फर्जी लड़ाई करके परिवारों को परेशान कर रहे हैं, अब उनके परिवारों को भी उसी तरह से निशाना बनाया जाएगा। चाहे वह किसी सैनिक का परिवार हो या किसी बड़े पुलिस अधिकारी का परिवार। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। जंग जारी है, खालिस्तान।

(दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता)

9 पुलिस थानों व चौकियों को बना जा चुकी निशाना

बीते दिसंबर महीने के अंत तक पंजाब में यह 8 हमले हो चुके हैं। इनमें से विदेश में बैठे आतंकी 7 धमाके करवाने में सफल रहे, जबकि एक बम अजनाला थाने से बिना फटे रिकवर किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.