ब्लिंकन का बीजिंग जाना ठीक नहीं... अब लैटिन अमेरिका के ऊपर दिखा चीन का एक और जासूसी गुब्बारा, बढ़ा तनाव

Updated on 04-02-2023 05:56 PM
वॉशिंगटन: चीन के जासूसी गुब्‍बारे ने अमेरिका के साथ रिश्‍तों को खतरे में डाल दिया है। चीन का कहना है कि अमेरिकी हवाई क्षेत्र के ऊपर देखा गया गुब्बारा 'नागरिक हवाई जहाज' है, जिसका इस्तेमाल रिसर्च के लिए किया गया था और वह दिशा भटक गया। चीन ने इस पर खेद जताया है। इस जासूसी गुब्‍बारे की वजह से अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने अपना चीन दौरा भी कैंसिल कर दिया है। यह जासूसी गुब्‍बारा मोंटाना में देखा गया था। ब्लिंकन अगले हफ्ते चीन की यात्रा पर जाने वाले थे। यहां पर उन्‍हें चीनी समकक्ष किन गांग से मुलाकात करनी थी। उनके एजेंडे में चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से मीटिंग भी शामिल थी। लेकिन आज जिस जासूसी गुब्‍बारे की वजह से इतना बवाल हो रहा है उसका प्रयोग अमेरिका ने ही सबसे पहले शुरू किया था।
क्‍या है इसका इतिहास
द्वितीय विश्‍व युद्ध के समय जापान की सेनाओं ने इन गुब्‍बारों की मदद से अमेरिका की सीमा में बम गिराने की कोशिशें की थीं। इनमें एक गुब्‍बार ओरेगॉन वुडलैंड में जाकर गिरा। इसमें तीन नागरिकों की मौत हुई लेकिन किसी भी सैन्‍य अड्डे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। अमेरिकी सेना ने द्वितीय विश्‍व युद्ध के बाद ऊंचाई पर उड़ने वाले जासूसी गुब्‍बारे के प्रयोग के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की।
क्‍या है इसका इतिहास
द्वितीय विश्‍व युद्ध के समय जापान की सेनाओं ने इन गुब्‍बारों की मदद से अमेरिका की सीमा में बम गिराने की कोशिशें की थीं। इनमें एक गुब्‍बार ओरेगॉन वुडलैंड में जाकर गिरा। इसमें तीन नागरिकों की मौत हुई लेकिन किसी भी सैन्‍य अड्डे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। अमेरिकी सेना ने द्वितीय विश्‍व युद्ध के बाद ऊंचाई पर उड़ने वाले जासूसी गुब्‍बारे के प्रयोग के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की।

चीन ने जताया अफसोस
चीन ने कहा कि वह अमेरिका के ऊपर जासूसी गुब्बारे उड़ने की खबरों पर गौर कर रहा है। उसने कहा कि वह कानून का पालन करता है और उसकी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने की कोई मंशा नहीं है। चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि जिस गुब्बारे पर अमेरिका को निगरानी करने का संदेह है, वह असैन्य उद्देश्य वाला है जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से मौसम संबंधी अनुसंधान के लिए किया जाता है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हवा के चलते गुब्बारे की परिचालन क्षमता सीमित है और यह "अपने नियोजित मार्ग से बहुत दूर भटक गया है"। इसने कहा कि चीन अमेरिकी हवाई क्षेत्र में अपने गुब्बारे के अनायास प्रवेश पर खेद व्यक्त करता है।
मिसाइल टेस्टिंग की साइट पर गुब्‍बारा
इससे पहले, चीन ने कहा था कि वह अमेरिकी वायु क्षेत्र में अपने गुब्बारे के उड़ने से संबंधित खबरों की पड़ताल कर रहा है। उसने इस मुद्दे पर शांति बरतने की अपील करते हुए कहा था कि उसका ' किसी भी संप्रभु देश के क्षेत्राधिकार तथा वायु क्षेत्र का उल्लंघन करने का कोई इरादा नहीं है।' अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि वाशिंगटन को ' बहुत ज्यादा विश्वास' है कि यह चीन का अत्यधिक ऊंचाई पर उड़ने वाला गुब्बारा था और यह सूचना एकत्रित करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में उड़ रहा था। अधिकारी ने बताया कि जिन स्थानों पर गुब्बारे को देखा गया उनमें मोंटाना भी शामिल है जहां देश के तीन परमाणु मिसाइल प्रक्षेपण स्थल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
 22 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। न्यूयॉर्क पहुंचते ही अराघची को विरोध का सामना करना पड़ा है। अराघची सोमवार दोपहर को…
 22 September 2026
पेरिस/नई दिल्ली: फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान शक्ति प्रदर्शन करने के लिए दुनिया के मिशन पर निकला है और ये करीब 40 हजार किलोमीटर का सफर तय कर बहुत जल्द भारत…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: इटली के इतिहासकार Antonio Gramsci ने कहा था, ‘पुरानी दुनिया मर रही है और नई दुनिया जन्म लेने के लिए संघर्षरत है।’ मौजूदा समय कुछ ऐसा ही दिख रहा…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: वाइट हाउस ने सोमवार को 'ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन' लॉन्च किया है। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें ट्रंप प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान…
 22 September 2026
रियाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो छवि पेश कर रहे हैं और देश के अंदर की जो गंभीर सच्चाई है उनमें जमीन-आसमान का…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूसी तेल खरीदने पर भारत जैसे देशों पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी पर अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने सवाल उठाए हैं। अमेरिकी विदेश…
 21 September 2026
बीजिंग/इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत ने इस महीने चीन-पाकिस्तान की तरफ से 'पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग' पैक्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने इसे एक 'महत्वपूर्ण उपलब्धि' बताया है और उसका…
 21 September 2026
काठमांडू: भारत की आयात पर सख्ती के चलते नेपाल को नुकसान उठाना पड़ा है। दिल्ली के सेफगार्ड ड्यूटी (सुरक्षा शुल्क) लगाने से पिछले वित्त वर्ष में नेपाल के स्टील निर्यात…
Advt.