ब्लॉक स्तरीय टीबी फोरम का आयोजन सभी ब्लाकों में होना चाहिए - डीटीओ

Updated on 25-01-2025 12:54 PM

सूरजपुर ।  जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ जे एस आर सरूता के अध्यक्षता में दिनांक 24/1/2025 को सुरजपुर जनपद सभाकक्ष में ब्लॉक स्तरीय टीबी फोरम का आयोजन निक्षय निरामया कार्यक्रम के तहत किया गया।

जिसमें टीबी के सम्भावित लक्षण वाले व्यक्तियों का पहचान, रेफरल, स्पूटम कलेक्शन, जांच, जागरूकता कार्यक्रम, निक्षय मित्र और 2024 में किये गये कार्य की समीक्षा किया गया।

बैठक में बीएमओ, बीपीएम, डीटीओ, डीपीसी, RBSK टीम, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग, आजीविका मिशन, मितानिन कार्यक्रम के प्रतिनिधि, पिरामल फाउंडेशन , लेप्रा सोसायटी, मलेरिया अधिकारी के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।

जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ जे एस आर सरूता ने कहा कि आज जिस तरह सूरजपुर ब्लॉक में टीबी फोरम का बैठक अन्तर विभागीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ इसी तरह जिले के सभी ब्लाकों में अनिवार्य और आवश्यक रूप से होनी चाहिए।

इस आयोजन के लिए विशेष रूप से खण्ड़ चिकित्सा अधिकारी और खण्ड़ कार्यक्रम प्रबंधक तथा टीबी के सिनियर ट्वीटमेंट सुपरवाइजर पहल करें तो एक अच्छा परिणाम आ सकता है। हमारे जिला में टीबी के लिए पिरामल फाऊंडेशन टीबी के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है इनका सहयोग से इस तरह का कार्य आसानी से सम्पन्न हो जाता है।

सभी ब्लॉकों में अन्तरविभागीय बैठकें होती है जिससे टीबी उन्मूलन के अहम विषयों पर चर्चा हो टीबी मुक्त भारत के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर क्या क्या गतिविधियां हो रही है उसकी चर्चा और रणनीति बतायें और अन्य विभागों की टीबी मुक्त पंचायत के निर्माण में भूमिका सुनिश्चित करें।

ऐसा करने से विभाग और समाज दोनों को लाभ होगा। खण्ड़ चिकित्सा अधिकारी डॉ अमीत ने बताया कि सूरजपुर ब्लॉक के सभी कोल माइंस में जागरूकता कम्पेन सम्पन्न हुआ।

कोल माइंस के आसपास के पंचायतों में विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रम की अगामी रणनीति है।  कार्यक्रम का संचालन डीपीसी संजीत कुमार ने किया।

पिरामल फाऊंडेशन के महेन्द्र तिवारी ने बताया की निक्षय निरामय कार्यक्रम में सिर्फ स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से हमें सफलता नहीं मिलेगी इसके लिए शासन के अन्य विभागों तथा समाज सेवी संस्थाओं की भी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.