जिले के 5 जगहों में होगा ब्लॉक प्लान्टेशन, वृहद स्तर पर लगाये जायेंगे पौधे

Updated on 01-07-2025 01:21 PM

गरियाबंद। कलेक्टर  बी.एस उइके ने आज जिला अधिकारियों की बैठक में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने के कार्ययोजना पर विशेष चर्चा की। उन्होंने सभी विकासखण्डों के एक-एक बड़े जगहों पर ब्लॉक प्लान्टेशन करने के निर्देश देते हुए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  जी.आर. मरकाम ने बताया कि जिले में पांच जगहों गोहेकला, जिडार, कौंदकेंरा, रानीपरतेवा एवं गरियाबंद में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जायेगा। इसके लिए 5-10 एकड़ जगहों का चयन कर लिया गया है। इन जगहों पर अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया जाएगा। कलेक्टर श्री उइके ने इन जगहों पर ब्लॉक प्लान्टेशन करने के लिए गड्ढा खुदाई, फेंसिंग एवं पौधों की उपलब्धता आदि तैयारियां तेजी से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने एसडीएम की अध्यक्षता में बनी समिति को आवश्यक कार्य योजना बनाकर स्थल निरीक्षण करने एवं समय पर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये। सीईओ श्री मरकाम ने बताया कि गरियाबंद में 7 जुलाई, गोहेकला में 9 जुलाई, कौंदकेरा में 10 जुलाई, रानीपरतेवा में 11 जुलाई एवं जिडार में 12 जुलाई को वृक्षारोरण किया जाएगा। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर  अरविंद पाण्डेय,  प्रकाश राजपूत,  नवीन भगत सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री उइके ने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए शत् प्रतिशत ई-केवाईसी के कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में पुस्तक उपलब्धता,

पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण, साइकिल एवं बच्चों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छुटे हुए बच्चों के आय, जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए खाद-बीज भण्डारण एवं वितरण की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी समितियों में आवश्यक मात्रा में खाद-बीज भण्डारित एवं वितरित करने के निर्देश दिये। साथ ही आपातकालीन स्थिति की पूर्व तैयारियों के लिए कम पानी की आवश्यकता वाले मोटे अनाज मुंग, मक्का, आदि बीजों का भी भण्डारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.