विश्व रेडक्रॉस व विश्व थैलेसिमीया दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Updated on 09-05-2024 05:25 PM

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार थैलेसिमिया पीड़ित मरीज को ब्लड की नियमित आवश्यकता एवं इलाज के दौरान हीमोग्लोबिन की कमी होने से रक्त का अभाव न हो इसी उद्देश्य से 08 मई विश्व रेडक्रॉस व विश्व थैलेसिमीया दिवस पर दुर्ग जिला ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने 08 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदाताओं को शुभकामनाएं दी है। साथ ही शिविर आयोजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है। नोडल अधिकारी ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में आई.सी.आई.सी.आई. फाउण्डेशन से भिलाई, नवदृष्टि फांऊन्डेशन, अग्रवाल समाज दुर्ग, डॉ. रजनीश मल्होत्रा, डॉ. वॉय किरण, पियांशु सिंह, दीपक बंसल एवं दुर्ग-भिलाई के रक्तदाताओं ने रक्तदान कर कुल 30 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में 01 रक्तदाता श्री पियांशु सिंह ने अपनी जीवन काल का प्रथम ’’ए’’ पॉजीटिव रक्तदान किया। ब्लड सेंटर दुर्ग से थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को नियमित निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है। वर्ष 2020 में 317 यूनिट, वर्ष 2021 में 267 यूनिट, वर्ष 2022 में 293 यूनिट, वर्ष 2023 में 498 यूनिट एवं जनवरी 2024 से अप्रैल 2024 तक 154 यूनिट रक्त थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को उपलब्ध कराया गया ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. हेमंत साहू, आर.एम.ओ. डॉ. अखिलेश यादव , प्रबंधकारिणी सदस्य रेडकॉस एवं आजीवन सदस्य जीवनदीप दिलीप ठाकुर एवं मानद सदस्य जीवनदीप प्रशांत डोंगावकर, नोडल अधिकारी ब्लड बैंक डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी ब्लड बैंक डॉ. नेहा नलवाया, अस्पताल सलाहकार डॉ. विश्वनाथ पाणीग्राही, ओ.पी. वर्मा, श्रीमति अंकिता सिंह, तृपेश शर्मा, धीरज राव इंग्ले, रोशन सिंह वरिष्ठ लैब टैक्नीशियन, रूपेश शर्पे, श्रीमति सती गुप्ता, महेन्द्र चंद्राकर, दिनेश, मधुसूदन देवागंन, श्री कौशल, हिमांशु एवं समस्त ब्लड बैंक कर्मचारी, उपस्थित रहें, रक्तदाताओं को उत्साहित कर प्रमाण पत्र एवं पौधा वितरित किये गये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.