जमीन पर लहू, खाली मैगजीन... आखिर वक्त में 4 जवानों की शौर्य गाथा बयां कर रही यह तस्वीर

Updated on 22-12-2023 01:20 PM
श्रीनगर: 21 दिसंबर 2023 की दोपहर... कोई पौने चार बजे होंगे... एक जिप्सी और एक मिनी ट्रक, सेना के जवानों को लेकर राजौरी जा रहा था। मंजिल थी थानामंडी, वहां राष्‍ट्रीय राइफल्‍स की एक टुकड़ी तैनात है। जैसे ही गाड़ियां टोपा पीर के नीचे पहुंची, घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने हमला बोल दिया। उधर से गोलियों की बौछार होने लगी, जवानों ने एक पल नहीं सोचा और हथियार उठा लिए। जवाबी फायरिंग शुरू की। गाड़ी के भीतर हर तरफ से गोलियां धंसती जा रही थीं। गन पाउडर की गंध सांसों में घुल रही थी कि अचानक एक गोली बदन में धंसती है। एक चीख निकलती है, लेकिन अगले ही पल उंगली ट्रिगर को और मजबूती से जकड़ लेती है। ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते दहशतगर्दों को अब अहसास होता है कि क्यों उनके आका इंडियन आर्मी की परछाई से भी डर जाते हैं। राजौरी हमले की एक तस्‍वीर आई है। सेना की जिप्सी के पास एक खाली मैगजीन पड़ी है, लहू बिखरा है। यह लहू उन 5 वीरों का है जिन्होंने भारत मां का तिलक करते हुए सर्वस्व बलिदान कर दिया।

'दृढ़ता और वीरता'

राष्ट्रीय राइफल्स का आदर्श वाक्य है- दृढ़ता और वीरता। गुरुवार को RR के जवान इन आदर्शों पर खरे उतरे। पूरी दृढ़ता और वीरता से आतंकवादियों का मुकाबला किया।

राजौरी और पुंछ जिलों के बॉर्डर पर घने जंगली इलाके में किए गए इस हमले की दो वजहें समझ में आती हैं। पहला- घाटी में आतंकियों का कोई लीडर बचा नहीं है तो अटेंशन के लिए ऐसे हमले किए जा रहे हैं। दूसरा- कम ऊंचाई के चलते पीर पंजाल रेंज के दक्षिण वाले हिस्से तक पहुंचना आसान है।

द इंडियन एक्सप्रेस ने सेना के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि जम्मू के निचले इलाकों से आने वाले आतंकियों को कश्मीर घाटी तक पहुंचने के लिए पीर पंजाल रेंज जैसी कई ऊंची पहाड़ी रेंज पार करनी होंगी। इसमें वक्‍त भी लगता है और लॉजिस्टिक्‍स का भी मसला है।

यही लोकेशन क्यों चुनी

  • आतंकियों ने आर्मी की गाड़ियों को सुरनकोट में ढेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर निशाना बनाया।
  • यह एरिया राजौरी और पुंछ जिलों की सीमा पर स्थित है। यह घाटी के सबसे घने जंगलों वाले इलाकों में से एक है।
  • माना जा रहा है कि तीन से चार की संख्या में आतंकवादियों ने पहाड़ों से सेना के वाहनों को निशाना बनाने के लिए इस लोकेशन को चुना।
  • टोपा पीर के पास किया गया यह हमला हमला 1 दिसंबर 2001 की याद दिलाता है। जब आतंकवादियों ने इसी जगह पर राजौरी जिला और सत्र न्यायाधीश वीके फूल, उनके दोस्त और दो पुलिसवालों की हत्या कर दी थी। वे भी राजौरी से पुंछ जा रहे थे।​
  • राजौरी और पुंछ बने आतंक के एपिसेंटर

  • 2021 से राजौरी और पुंछ जिलों में अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ों में सेना के 34 जवान और एक दर्जन से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें से 19 जवानों की मौत पिछले आठ महीने में हुई है। इस दौरान आतंकवादियों ने दस नागरिकों की भी हत्या कर दी।

  • 2021 से इस साल 30 मई के बीच जम्मू-कश्मीर में 251 आतंकवादी घटनाएं हुईं। इनमें से 15 जम्मू क्षेत्र के तीन जिलों में और 236 कश्मीर घाटी में थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.