पहले ही दिन दोगुना कमाई का मौका आज खुल रहा BLS E-Services का IPO, जानिए क्या इशारा दे रहा है GMP

Updated on 30-01-2024 01:55 PM
नई दिल्ली: बीएलएस ई-सर्विसेज का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है और इस पर एक फरवरी तक बोली लगाई जा सकती है। यह आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इक्विटी इश्यू है जिसमें 2.3 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी ने इसके लिए प्राइसबैंड 129-135 रुपये रखा है। कंपनी का कहना है कि इस इश्यू से जुटाई जाने वाली रकम से वह अपने टेक्नोलॉजी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी। यह कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल की सब्सिडियरी है। यह कंपनी सरकार और सर्विस पार्टनर्स द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सर्विसेज के एक्सेस के लिए पोर्टल चलाती है। कंपनी इस पोर्टल के जरिए एंड-टु-एंड इंटिग्रेटेड सॉल्यूशंस मुहैया कराती है।

इस आईपीओ के एक लॉट में 108 शेयर हैं। इसका 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, रिटेल निवेशकों के लिए 10 परसेंट और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए 10 परसेंट रिजर्व रखा गया है। इसमें 23.03 लाख शेयर बीएलएस इंटरनेशनल के शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व रखे गए हैं। कंपनी ऐसे शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर सात रुपये की छूट भी दे रही है। इस आईपीओ के लिए Unistone Capital को बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है जबकि Kfin Technologies को रजिस्ट्रार की भूमिका में है।

कितना है GMP

ग्रे मार्केट में बीएलएस सर्विसेज का शेयर 145 रुपये यानी 107 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यानी मार्केट इसके 280 रुपये पर लिस्ट होने की उम्मीद कर रहा है। फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी की इनकम 151 परसेंट की तेजी के साथ 246 करोड़ रुपये रहा जबकि प्रॉफिट 278% चढ़कर 20.33 करोड़ रुपये रहा। सितंबर 2023 को खत्म छमाही में कंपनी की इनकम 158 करोड़ रुपये और प्रॉफिट 14.68 करोड़ रुपये रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.