BMC का Sridevi को ट्रिब्यूट, जिस सड़क से गुजरी थी अंतिम यात्रा, अब उसका नाम 'श्रीदेवी कपूर चौक'

Updated on 10-05-2024 01:14 PM
बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार रहीं श्री देवी को BMC ने ट्रिब्यूट दिया है। बीएमसी ने श्री देवी के नाम पर लोखंडवाला के एक जंक्शन का नामकरण किया है। अब इस जंक्शन को श्रीदेवी के नाम से जाना जाएगा। श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को निधन हो गया था, जिसने हर किसी को बड़ा झटका दिया था। श्रीदेवी को गुजरे 6 साल हो चुके हैं और फैंस आज भी उन्हें शिद्दत से याद करते हैं। अब बीएमसी ने भी दिवंगत एक्ट्रेस को याद किया और बड़ा ट्रिब्यूट दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, BMC ने लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के एक जंक्शन का नाम बदलकर अब श्रीदेवी कपूर चौक कर दिया है। यह वही इलाका है, जहां Sridevi ग्रीन एकड़र्स टावर में रहा करती थीं। उनके निधन के बाद अंतिम यात्रा भी इसी इलाके से निकल रही सड़क से निकाली गई थी।

स्थानीय लोग और BMC की अपील पर चौक का नाम

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग और नगर निगम ने इस जंक्शन का नाम श्रीदेवी के नाम पर रखने का अनुरोध किया था। हाल ही ऐसी खबरें आई थीं कि श्रीदेवी की जिंदगी पर एक फिल्म भी बनाई जाएगी। लेकिन बोनी कपूर ने कहा कि उनकी पत्नी श्रीदेवी बेहद निजी इंसान थीं, और इसलिए उनकी जिंदगी भी निजी रहनी चाहिए।

श्रीदेवी की मौत कैसे हुई थी?

श्रीदेवी की 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से हो गई थी। हालांकि, एक्ट्रेस की मौत पर कई सवाल उठे थे। श्रीदेवी दुबई मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गई थीं। बहुत से लोगों का कहना था कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से नहीं हुई, बल्कि यह मर्डर है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बताया गया कि यह बाथटब में डूबने के कारण सांस घुटने से हुई।

श्रीदेवी का करियर और फिल्में

श्रीदेवी ने अपने करियर में 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। मात्र 4 साल की उम्र से ही वह फिल्मों में आ गई थीं, और 13 साल की उम्र में एक फिल्म में रजनीकांत की मां का रोल भी निभाया था। 80 और 90 के दशक में श्रीदेवी का खूब जलवा रहा और उन्होंने 'हिम्मतवाला', 'चांदनी', 'नगीना', 'मिस्टर इंडिया', 'चालबाज', 'जुदाई', 'गवाह' और 'इंग्लिश विंग्लिश' जैसी कई हिट फिल्में दीं और रिकॉर्ड भी बनाया। उन्हें भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.