ईशा, आकाश और अनंत के आते ही जवान हुआ रिलायंस का बोर्ड, कौन है सबसे उम्रदराज और कौन सबसे छोटा

Updated on 29-08-2023 03:03 PM
नई दिल्ली: हाल के दिनों में महंगाई में काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आरबीआई एक बार फिर रेपो रेट (RBI Repo Rate) में बढ़ोतरी कर सकता है। इससे होम लोन समेत सभी तरह के लोन महंगे हो सकते हैं। लेकिन आपके पास सस्ता होम लोन पाने का एक मौका है। एसबीआई (SBI) से होम लोन पर छूट (Concession on Home Loan) पाने के लिए अब केवल तीन दिन रह गए हैं। ग्राहक होम लोन पर वास्तविक कार्ड रेट (actual card rate) से 0.55 परसेंट तक रियायत का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही प्रोसेसिंग फीस पर 50 से 100 परसेंट तक छूट दी जा रही है। ये छूट रेगुलर होम लोन, फ्लेक्सीपे, एनआरआई और नॉन-सैलरी होम लोन पर दी जा रही है। होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस और रियायत की आखिरी तारीख 31 अगस्त, 2023 है। एसबीआई होम लोन वेबसाइट के मुताबिक सभी एचएएल और टॉप अप वर्जन के लिए कार्ड रेट में 50 परसेंट ((0.35 परसेंट का 50 परसेंट) गुना लोन अमाउंट) की छूट दी गई है।

एसबीआई होम लोन के सभी वेरिएंट और टॉप अप पर प्रोसेसिंग फीस में 50% की छूट दे रहा है। साथ ही जीएसटी में भी छूट मिलेगी। टेकओवर, रिसेल और रेडी टू मूव मकानों के लिए दिए जाने वाले होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस में 100 प्रतिशत छूट दी जा रही है। लेकिन इंस्टा होम टॉप अप, रिवर्स मॉर्टगेज और ईएमडी के लिए प्रोसेसिंग फीस में कोई छूट नहीं है। छूट के बिना एक्चुअल प्रोसेसिंग फीस लोन अमाउंट का 0.35 परसेंट होती है। साथ ही इसमें जीएसटी भी लगता है। यह न्यूनतम 2,000 रुपये प्लस जीएसटी और अधिकतम 10,000 रुपये प्लस जीएसटी होती है।

ब्याज में छूट

अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है तो होम लोन पर ब्याज दरों में छूट मिल सकती है। 750 से 800 और उससे अधिक के क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्तियों को होम लोन पर 0.45 प्रतिशत छूट दी जा रही है। उन्हें 8.70 परसेंट पर होम लोन मिल रहा है जबकि बिना छूट के यह 9.15 परसेंट है। इसी तरह 700 से 749 के क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्तियों को 0.55 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। ऐसे लोगों के लिए एसबीआई 8.80 परसेंट पर होम लोन दे रहा है जबकि बिना छूट के यह 9.35 परसेंट है। जिन लोगों का सिबिल स्कोर 650 से 699 के बीच है, उन्हें कोई छूट नहीं मिलेगी। उनके लिए ब्याज दर 9.45 परसेंट है। इसी तरह 550 से 649 स्कोर वाले होम लोन बोरोअर्स के लिए यह 9.65 परसेंट है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.