भोपाल के डैम में मिली लापता सॉफ्टेवयर इंजीनियर की लाश

Updated on 26-10-2025 01:33 PM

भोपाल की रातीबड़ पुलिस ने केरवा डैम से सॉफ्टवेयर इंजीनियर के शव को बरामद किया है। वह एक दिन पहले कोलार के एक होटल से लापता हो गया था। इससे पहले उसने ग्वालियर में रहने वाले भाई को मैसेज कर बताया कि मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। उसने अपने भोपाल में होने की जानकारी भी भाई को दी थी।

साथ ही मोबाइल और ऑन बैंकिंग एप सहित एटीएम के पासवर्ड भी भाई को सेंड कर दिए थे। इसके बाद भोपाल पहुंचे उसके भाई ने कोलार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार की दोपहर को रातीबड़ पुलिस ने एक बॉडी को पानी से बरामद किया। जिसकी सूचना शहर के तमाम थानों को दी। इस सूचना के बाद कोलार पुलिस ने बॉडी की पहचान उसके भाई से कराई।

ग्वालियर के लश्कर का रहने वाला था पुलिस के मुताबिक हर्ष तिवारी (24) ग्वालियर लशकर का रहने वाला था। बेंगलुरु में रहकर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम कर रहा था। 21 अक्टूबर को बेंगलुरू से ग्वालियर के लिए ट्रेन से निकला था। दो दिन पहले ग्वालियर न जाते हुए भोपाल आ गया। वह कोलार के होटल प्राइड में ठहरा था।

23 अक्टूबर को उसने ग्वालियर में रहने वाले भाई को मैसेज कर सुसाइड की बात कही। जिसके बाद भोपाल पहुंचे भाई ने शनिवार को भाई की गुमशुदगी कोलार थाने में दर्ज कराई। क्योंकि आखिरी बार उसने अपने होटल रूम से भाई को मैसेज किए थे।

शुरुआती जांच में सुसाइड केस मान रही पुलिस हर्ष की मौत को पुलिस शुरूआती जांच में सुसाइड केस मानकर चल रही है। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिला है, लिहाजा पुलिस हर एंगल पर केस की जांच कर रही है।

रातीबड़ पुलिस का कहना है कि क्योंकि गुमशुदगी कोलार थाने में दर्ज कराई गई थी, लिहाजा आगे की मर्ग जांच कोलार पुलिस करेगी। डायरी कोलार पुलिस को सौंपी जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.