बालीवुड एक्टर हर्मन बावेजा को भाया छत्तीसगढ़, फिल्म सिटी से जुड़ने की जताई गहरी रुचि

Updated on 09-05-2025 03:43 PM
रायपुर । बॉलीवुड अभिनेता और बावेजा स्टूडियोज लिमिटेड के प्रमुख हर्मन बावेजा ने गुरुवार को रायपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि वे छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी फिल्म सिटी परियोजना के साथ काम करने को लेकर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

उन्होंने नव रायपुर अटल नगर में प्रस्तावित 100 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही फिल्म सिटी का स्थलीय निरीक्षण किया और कहा कि यह देश की उभरती फिल्म इकॉनॉमी के लिए एक नया केंद्र बन सकता है।

छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति आर्थिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टियों से बेहद संतुलित है। यह सिर्फ फिल्मों के लिए नहीं, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक पहचान के संवर्धन का भी माध्यम बनेगी। 

बावेजा ने स्पष्ट किया कि मेरे लिए यह जुड़ाव केवल निवेश का नहीं, बल्कि प्रशिक्षण, रोजगार और नई पीढ़ी के लिए सृजनात्मक अवसर विकसित करने का प्रयास होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे 15 दिनों में दोबारा रायपुर आकर अंतिम निर्णय की घोषणा करेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने यह भी बताया कि उनकी तीन फिल्में इस वर्ष रिलीज़ के लिए तैयार हैं और भारत-पाकिस्तान के हालिया हालात पर पूछे गए सवाल पर दो टूक कहा: मैं भारत सरकार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं।

परियोजना से जुड़े विस्तृत विवरण साझा करते हुए छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी इनिशिएटिव के  दिलराज सिन्हा ने कहा, हम पहले भी विभिन्न देशों और फिल्म टूरिज़्म बोर्ड्स के साथ काम कर चुके हैं। हमारा लक्ष्य रायपुर में एक आधुनिक फिल्म सिटी की नींव रखना है, जो अगले दो वर्षों में पूरी तरह से परिचालित हो जाएगी।

प्रेस के सवालों का उत्तर देते हुए, ग्रीन टेक सॉल्यूशन्स मुंबई से जुड़े श्री सिन्हा ने आगे कहा, रायपुर एक उभरता हुआ शहर है जिसमें भविष्य की विकास संभावनाएं अत्यंत प्रगतिशील हैं। हमारे लिए इस परिवर्तन का हिस्सा बनना एक सौभाग्य होगा।

यह पहल केवल छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक और रचनात्मक क्षेत्रों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने तक सीमित नहीं, बल्कि यह रोजगार सृजन, पर्यटन विकास और राज्य में निवेश के नए अवसरों की दिशा में भी एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकती है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी इनिशिएटिव के दिलराज सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जबकि मीडिया कोऑर्डिनेटर सुरभि सिंह ने प्रेस वार्ता के आयोजन और समन्वय की सराहनीय भूमिका निभाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.