छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह पर बॉलीवुड फिल्म:देश और दुनियाभर में हजारों स्क्रींस पर रिलीज होगी मूवी

Updated on 10-12-2022 07:05 PM

10 दिसंबर शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस है। इतिहासकारों का मानना है कि अंग्रेजों ने रायपुर शहर के जय स्तंभ चौक पर उन्हें मौत की सजा दी थी। छत्तीसगढ़ में आजादी की लड़ाई की चिंगारी को अपने लहू से ज्वाला बनाने वाले की कहानी अब दुनिया जानेगी।

पहली बार प्रदेश के शहीद वीर नारायण सिंह पर बॉलीवुड फिल्म बन रही है। 20 करोड़ के मेगा बजट की इस फिल्म में बॉलीवुड के कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के मेकर्स अमिताभ बच्चन से भी संपर्क में हैं। अमिताभ इस फिल्म के लिए अपनी आवाज दे सकते हैं। ठीक वैसे ही जैसे फिल्म लगान में कहानी अमिताभ बच्चन की आवाज से आगे बढ़ती देखी गई है।

ये फिल्म को तैयार कर रहे हैं रायपुर के प्रोड्यूसर और एक्टर आर्यपुत्र। इस फिल्म में शहीद वीर नारायण सिंह का किरदार भी आर्यपुत्र ही निभा रहे हैं। फिल्म के कुछ हिस्सों को रायपुर, सोनाखान और कवर्धा के प्रमुख स्थलों में शूट किया जा चुका है। इसका टीजर सामने आ चुका है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। वीएफएक्स, एक्शन सींस के मामले में ये टीजर बिल्कुल मेन स्ट्रीम सिनेमा में तैयार होने वाली मुंबई फिल्माें की तरह ही है। इस फिल्म को साल 2023 के जुलाई- अगस्त महीने में रिलीज करने की तैयारी है।

पहले 5 करोड़ था बजट
फिल्म में लीड किरदार निभा रहे आर्यपुत्र ने बताया कि हमने इस फिल्म को 4 से 5 करोड़ में पूरा करने की सोची थी। मगर जब हमने इतिहासकार रमेंद्र नाथ मिश्र से इस फिल्म के ऐतिहासिक पहलुओं को जाना। जब वीर नारायण सिंह की कहानी सुनी। उनके गांव सोनाखान गए। उनके आंंदोलनों को जाना तब लगा कि इसपर बड़े लेवल के काम की जरुरत है। मैं खुद वीर नारायण सिंह की कहानियां सुनकर प्रभावित हुआ और अब 20 करोड़ के बजट से इस फिल्म को तैयार किया जा रहा है। स्थानीय कलाकाराें और सहयोगियों के साथ हम कैमरा सेटअप, ग्राफिक्स, साउंड, एक्टर्स सब बॉलीवुड और साउथ के ले रहे हैं।

विदेशों में होगी रिलीज
आर्यपुत्र ने बताया कि ये फिल्म न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के मल्टीप्लेक्स में रिलीज होगी। भारत के सभी करीब 900 स्क्रींस में इस फिल्म को दिखाया जाएगा। अमेरिका, समेत अन्य देशों में 300 स्क्रींस में इस फिल्म को हम रिलीज करेंगे। इस फिल्म की मेकिंग को लेकर टीम ने सोनाखान में वीर नारायण सिंह के परिवार की आठवीं पीढ़ी से भी सहमति ली है।

रवि किशन समेत ये बॉलीवुड एक्टर्स आंएगे नजर
इस फिल्म में बॉलीवुड कलाकारों की बड़ी टीम नजर आएगी। इसमें जमींदार के रोल में रवि किशन नजर आएंगे। वीर नारायण सिंह का किरदार निभा रहे आर्यपुत्र के साथ लीड कैरेक्टर में एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां, बजरंगी भाई जान, स्पेशल 26 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके राजेश शर्मा काका का रोल निभा रहे हैं। शूल, समेत कई साउथ मूवीज में निगेटिव कैरेक्टर करने वाले सयाजी शिंदे, देव गिल और सलमान खान के साथ नजर आ चुकी डेजी शाह भी इस फिल्म में नजर आएंगी। रजा मुराद और चंकी पांडे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। सुखविंदर सिंह कैलाश खेर और ममता शर्मा ने इस फिल्म के लिए सिंगिंग की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.