बॉक्स ऑफिस पर थकने लगीं बॉलीवुड फिल्में तो साउथ सिनेमा ने थाम ली है कमान, इस साल के लिए कर रखी है बड़ी तैयारी

Updated on 04-05-2024 05:55 PM
साल के पहले चार महीने बीतने के बाद भी कोई बॉलिवुड पिछले साल 'पठान' और 'जवान' जैसा जादू नहीं चला पाई है। बीते साल चार बॉलिवुड फिल्मों 'पठान', 'गदर 2', 'जवान' और 'एनिमल' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। बेशक इससे फिल्मवालों में निराशा का माहौल है। वहीं आने वाले महीनों में भी बॉलिवुड की कोई बड़ी फिल्म रिलीज होने की घोषणा नहीं होने से भी सिनेमावाले परेशान हैं। न सिर्फ समर सीजन बल्कि दिवाली से पहले तक भी किसी बड़ी बॉलिवुड फिल्म की रिलीज घोषित नहीं होने से फिल्मी दुनिया में चिंता का माहौल है। ऐसे में, अब हर किसी का यही कहना है कि इस साल बॉक्स ऑफिस पर बस साउथ की हिंदी में डब होकर रिलीज होने वाली बड़े बजट की फिल्मों का ही सहारा है।

रिपब्लिक डे पर ऋतिक रोशन की 'फाइटर' फिर ईद पर अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की 'मैदान' जैसी बड़ी फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इसके चलते बॉलिवुडवाले फिलहाल बड़ी फिल्मों की रिलीज को लेकर वेट एंड वॉच की पोजिशन में आ गए हैं। यही वजह है कि जहां इंडिपेंडेंस डे पर अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' पोस्टपोन हो गई है। पहले चर्चा थी कि यह फिल्म अब दिवाली पर आएगी, लेकिन एक चर्चा यह भी है कि शूटिंग पूरी नहीं हो पाने के चलते यह फिल्म अब अगले साल ही रिलीज होगी। बेशक 'सिंघम अगेन' की रिलीज आगे बढ़ने की चर्चा उसी दिन शुरू हो गई थी, जबकि इंडिपेंडेंस डे पर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' घोषित हुई थी।

साउथ सिनेमा की एक के बाद एक कई फिल्में आने वाली हैं

बॉलिवुड की इस साल जहां चुनिंदा बड़ी फिल्में कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2', अक्षय कुमार की 'वेलकम टु जंगल' और आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' दिवाली और क्रिसमस पर रिलीज होंगी। वहीं साउथ सिनेमा की एक के बाद एक कई फिल्में आने वाली हैं। जून में प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' और कमल हासन की 'हिंदुस्तानी 2' रिलीज होंगी। इस साल रिलीज होने वाली साउथ की बड़ी फिल्मों में बॉलिवुड के सितारे भी महत्वपूर्ण रोल में दिखेंगे। फिल्म 'कल्कि' में बॉलिवुड सितारे अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी हैं। वहीं दशहरा पर रिलीज होने वाली जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा में सैफ अली खान व जाह्नवी कपूर नजर आएंगे।

साउथ वाले उनकी कमी महसूस नहीं होने देंगे

इसके अलावा तमिल सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' में बॉबी देओल व दिशा पटानी नजर आएंगे। वहीं रामचरण की फिल्म गेम चेंजर में कियारा आडवाणी फीमेल लीड रोल में हैं। इन फिल्मों के अलावा कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' की प्रीक्वल 'कांतारा चैप्टर 1' भी इसी साल रिलीज होगी। जबकि तमिल सुपरस्टार चियान विक्रम की पीरियड फिल्म थंगालान भी रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में, आने वाले दिनों में भले ही बॉलिवुडवाले ज्यादा बड़ी फिल्में नहीं ला रहे हों, लेकिन साउथ वाले उनकी कमी महसूस नहीं होने देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
 24 September 2026
लेखक नीरज पांडे ने जमुई में छेड़छाड़ और 'मॉरल पुलिसिंग' की घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था का बचाव करने पर बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर पर नाराजगी जताई है।…
 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
Advt.