बॉलीवुड वाले मुझे मोटी, मनहूस कहते थे- शिल्पा शिरोडकर का 23 साल बाद छलका दर्द, सुनाई आपबीती

Updated on 08-01-2023 07:38 PM
एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर याद हैं? नम्रता शिरोडकर की बहन और महेश बाबू की साली ने 1989 में फिल्म 'भ्रष्टाचार' से बॉलीवुड में कदम रखे थे। इसके बाद उन्होंने अनिल कपूर के साथ फिल्म 'किशन कन्हैया' में काम किया था, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। शिल्पा शिरोडकर को भले ही बहन नम्रता जैसी पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में जितने भी साल काम किया, खूब नाम कमाया। लेकिन मोटापे और बढ़े वजन के कारण शिल्पा शिरोडकर ने खूब रिजेक्शन भी झेला। शिल्पा शिरोडकर ने हाल ही दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड में अपने सफर को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए और बताया कि 90s में इंडस्ट्री के लोग उन्हें 'मोटी' बुलाते थे।
Shilpa Shirodkar ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स के साथ बातचीत में यह भी बताया कि फिल्म 'दिल से' का गाना 'छैयां छैयां' उन्हें ऑफर हुआ था, लेकिन Farah Khan ने उन्हें रिजेक्ट कर Malaika Arora को साइन कर लिया। शिल्पा शिरोडकर से सवाल किया गया था कि उनके हाथ से 'छैयां छैयां' गाना कैसे निकला?

शिल्पा शिरोडकर को रिजेक्ट कर मलाइका को किया साइन

जवाब में एक्ट्रेस बोलीं, 'भला कौन चाहेगा कि उसके हाथ से 'छैयां छैयां' गाना निकले, जिसमें शाहरुख खान थे। लेकिन फराह खान उस गाने के साथ आईं और उन्होंने कहा कि वो मुझे इस गाने में लेना चाह रहे थे, लेकिन अब नहीं क्योंकि उन्हें लगता है कि वह मोटी हैं। इसलिए उन्होंने मलाइका अरोड़ा को साइन कर लिया है।

'आज डेब्यू करती तो पता नहीं क्या बोलते'

शिल्पा शिरोडकर से जब पूछा गया कि क्या उनका मोटापा करियर में रोड़ा बना? और अगर वह आज यानी 2023 में डेब्यू करतीं तो कैसा रिएक्शन होता? इस पर शिल्पा बोलीं, 'मुझे यह तो याद नहीं कि मेरे वजन या फिर मैं जैसी दिखती थी, उसकी वजह से मेरी सक्सेस या फिर मुझे मिले प्यार का पैमाना तय हुआ। नब्बे के दशक में इन चीजों के कोई मायने नहीं थे। हम एक समय पर एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम करते थे। कई शिफ्ट में काम करते थे। अगर मुझे आज के समय में डेब्यू करना होता तो मुझे लगता है कि आज मुझे काम ही नहीं मिलता। सोचिए 90s में वो लोग मुझे 'मोटी' बुलाते थे। अभी तो पता नहीं भगवान जाने कि क्या बुलाते।'

'इंडस्ट्री में काम कर रही हूं सिर्फ मिथुन दा की वजह से'

शिल्पा शिरोडकर ने आगे बताया कि आज अगर वह इंडस्ट्री में काम कर रही हैं तो इसके पीछे मिथुन चक्रवर्ती का हाथ है। वहीं अनिल कपूर ने भी उनकी बहुत मदद की थी। शिल्पा शिरोडकर ने उस वक्त को याद करते हुए कहा, 'मुझे याद है कि 90 के दशक में एक तेलुगू फिल्म की कास्टिंग चल रही थी और अनिल कपूर हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे। वह मेरी फोटो एल्बम लेकर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के पास गए और मुझे वह फिल्म मिल गई। मैं आज इस इंडस्ट्री में काम कर रही हूं तो इसकी वजह मिथुन दा (चक्रवर्ती) हैं। जब मेरे हाथ से 'सौतन की बेटी' और बोनी कपूर की फिल्म 'जंगल' निकली तो इंडस्ट्री ने मुझे 'मनहूस' बता दिया था। लेकिन दादा था, जिन्होंने मुझे 'भ्रष्टाचार' में रोल दिलवाया और इंडस्ट्री में मेरे खूबसूरत सफर की शुरुआत हुई।'

2013 में टीवी में एंट्री, 5 साल से एक्टिंग से दूर

शिल्पा शिरोडकर ने फिल्मों में 2000 तक काम किया और फिर एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। इसके बाद उन्होंने 2013 में वापसी की, लेकिन शुरुआत टीवी की दुनिया से की। शिल्पा शिरोडकर ने 'एक मुट्ठी आसमान', 'सिलसिला प्यार का' और 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' जैसे सीरियल किए। शिल्पा शिरोडकर अभी 4-5 साल से फिर से एक्टिंग से दूर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.