UK PM Rishi Sunak से मिली बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर

Updated on 27-10-2022 06:35 PM
भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak)ने ब्रिटेन में सत्ता की कमान संभाल ली है। बुधवार को संसद में प्रधानमंत्री के रूप में उनका पहला दिन था। 45 साल के सुनक पिछले लगभग 200 साल में ब्रिटेन के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं। ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम बनने को लेकर उन्हें दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। खासतौर से भारतीय इस बात को लेकर बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ब्रिटेन के नए पीएम को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। यही नहीं ऋषि सुनक को लेकर इंडस्ट्री सेलेब्स की सबसे खास पोस्ट बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने शेयर की है। कनिका ने ऋषि सुनक के साथ मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की है। 

ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक से कनिका कपूर की मुलाकात 
लंदन में फेयरमोंट विंडसर पार्क में चौथे वार्षिक यूके-इंडिया अवार्ड्स वीआईपी इवेंट (fourth annual UK-India Awards VIP ceremony) को ऑर्गनाइज किया गया। इस इवेंट के गेस्ट ऑफ ऑनर, यूके के चांसलर ऑफ द एक्सचेकर, ऋषि सनक थे। इस इवेंट में  यूके-इंडिया के सांस्कृतिक संबंधों में योगदान के लिए बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को स्पेशल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वह इस इवेंट में मौजूद थीं और इस खास मौके पर उन्हें ऋषि सनक से मिलने का मौका मिला। 

कनिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ऋषि सुनक संग फोटो 
कनिका ने इंस्टाग्राम पर ऋषि सुनक के साथ अपनी खास तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में उन्हें पीएम के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। कनिका ने इंस्टाग्राम पर ऋषि सुनक संग दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें से एक में वह ऋषि सुनक कनिका कपूर संग फोटो पोज दे रहे और दूसरी तस्वीर में वे आपस में बातचीज करते देखे जा सकते हैं। कनिका ने इस खास इवेंट की तस्वीरें पोस्ट करने हुए लिखा, ‘ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से मिलना गर्व की बात थी। बता दें यूके-इंडिया अवार्ड्स यूके-हेडक्वर्ट्स इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) द्वारा उन सभी कंपनियों, संगठनों और शख्सियतों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है, जो यूके-इंडिया पार्टनरशिप को सभी क्षेत्रों में सफल बनाने के प्रयास में अपना योगदान देते हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.