बोलो ता रा रा रा... दलेर मेंहदी के गाने पर टीम इंडिया ने किया भांगड़ा, जीत का ऐसा जश्न

Updated on 20-01-2023 07:35 PM
भुवनेश्वर: एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में अपने आखिरी पूल मैच में भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया। यह जीत मेजबान टीम को सीधे क्वॉर्टर फाइनल में जगह दिलाने के लिए काफी नहीं थी। भारत ने पूल-डी में टॉप पर रही इंग्लैंड के बराबर ही सात अंक हासिल किए। गोल अंतर की वजह से इंग्लैंड की टीम सीधे क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गई। इंग्लैंड ने अपने अंतिम पूल मैच में स्पेन को 4-0 से हराया। भारत को अंतिम-8 में पहुंचने के लिए अब क्रॉसओवर मैच खेलना होगा।
जीत के बाद टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मनाया। टीम दलेर मेंहदी के गाने 'बोलो ता रा रा...' पर जमकर भांगड़ा किया। इस मोमेंट का वीडिया वायरल हो रहा है। भारतीय टीम अब पूल-सी में तीसरे स्थान पर रही न्यूजीलैंड के साथ क्रॉसओवर मैच 22 जनवरी को खेलेगी। इसमें जीतकर ही वह क्वॉर्टर फाइनल में एंट्री ले सकता है। वेल्स के खिलाफ भारत की ओर से आकाशदीप ने दो गोल दागे जबकि शमशेर और हरमनप्रीत अन्य स्कोरर रहे।
नीदरलैंड्स ने दागे 14 गोल
तीन बार के चैंपियन नीदरलैंड्स ने पदार्पण कर रहे चिली पर 14-0 की रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इससे उसने सीधे क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया जबकि मलेशिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर उलटफेर करते हुए पूल-सी में दूसरा स्थान हासिल किया। नीदरलैंड्स पूल-सी में तीन मैचों में तीन जीत से नौ अंक लेकर टॉप पर रहा जबकि मलेशिया ने दो जीत से छह अंक जुटाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

हॉकी वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इससे पहले दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया के नाम था जिसने नई दिल्ली में साउथ अफ्रीका को 12-0 से मात दी थी। तीन बार वर्ल्ड कप जीत चुकी और पिछले दो चरण में उप-विजेता रही नीदरलैंड्स ने 18 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और छह को गोल में तब्दील किया। पूल-सी के अन्य मैच में 11वें नंबर की मलेशिया ने नौंवे नंबर की न्यूजीलैंड को 3-2 से शिकस्त दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.