बॉम्बे HC बोला- फ्रीडम ऑफ स्पीच की सीमा तय:भड़काऊ बातों को तुरंत खत्म करें

Updated on 13-12-2023 02:09 PM

बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान फ्रीडम ऑफ स्पीच पर कमेंट करते हुए कहा- इसकी एक सीमा होती है। अगर कहीं कोई भड़काऊ बात सामने आती है तो उसे तुरंत खत्म करना चाहिए। हम आगे के परिणामों पर इंतजार नहीं कर सकते।

जस्टिस मिलिंद जाधव की सिंगल बेंच ने मंगलवार को ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी हिताची एस्टेमो के एक कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त करने के आदेश को बरकरार रखते हुए यह टिप्पणी की।

जानिए क्या है मामला
हिताची एस्टेमो के एक कर्मचारी ने कंपनी के खिलाफ फेसबुक पर दो पोस्ट किए थे। जिसके बाद कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया गया था। जिसके बाद व्यक्ति लेबर कोर्ट चला गया जहां श्रम न्यायालय ने कर्मचारी की बर्खास्तगी के आदेश को पलट दिया। बाद में कंपनी ने लेबर कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

कोर्ट बोला- कर्मचारी का फेसबुक पोस्ट भड़काऊ
हाईकोर्ट में इस पूरे मामले पर सुनवाई हुई और कोर्ट ने कर्मचारी को दोषी पाया। जस्टिस जाधव ने आदेश में कहा कि ये पोस्ट नफरत भड़काने के इरादे से कंपनी के खिलाफ किए गए थे और उत्तेजक थे।

अदालत ने कहा, ऐसे कामों के खिलाफ एक कड़ा संदेश दिए जाने की जरूरत है। इन भड़काऊ बातों को शुरुआत में ही खत्म कर दिया जाना चाहिए।

हाईकोर्ट ने कहा- इसके विनाशकारी परिणाम
पीठ ने अपने आदेश में कहा, 'भाषण और फ्रीडम ऑफ स्पीच को एक तय लिमिट से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। अगर इसकी अनुमति दी गई, तो इसके विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।'

जस्टिस जाधव ने आगे कहा- 'ऐसे भड़काऊ मामलों में हम इसके बुरे परिणामों की प्रतीक्षा नहीं कर सकते और न ही करना चाहिए। ऐसी बातों-कामों को शुरुआत में ही खत्म करने की आवश्यकता है। अन्यथा, यह बड़े पैमाने पर समाज में गलत संकेत देगा।'

अनुशासन किसी भी कर्मचारी की पहचान
अदालत ने कहा, 'अनुशासन किसी भी कर्मचारी की पहचान है। बिल्डिंग के आसपास और परिसर के अंदर बिजनेस में किसी तरह की रुकावट न आए, इसके लिए कर्मचारी जिम्मेदार है। आज के टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में हर व्यक्ति के पास 24 घंटे मोबाइल फोन रहता है। मोबाइल फोन के जरिए फेसबुक अकाउंट तक पहुंच अधिक आसानी से हो जाती है।'

कंपनी का क्या कहना है
हिताची ने दावा किया कि कर्मचारी ने वेतन समझौता विवाद के दौरान अपने फेसबुक अकाउंट पर दो पोस्ट डाले थे। कंपनी ने आगे दावा किया कि पोस्ट मानहानिकारक थे, उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल किया और उसके कर्मचारियों को कंपनी मैनेजमेंट के खिलाफ भड़काया।

2018 में कंपनी के एक जांच अधिकारी ने कर्मचारी को इसका दोषी ठहराया और 2 मई, 2018 को एक आदेश के माध्यम से उसको नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.