'हमारे बारह' की रिलीज पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई रोक:10 जून को होगी मामले की सुनवाई, CBFC कर सकता है फिल्म में काट-छांट

Updated on 06-06-2024 01:38 PM

अन्नू कपूर की अपकमिंग फिल्म 'हमारे बारह' की रिलीज पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने 14 जून तक रोक लगा दी है। फिल्म 7 जून को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी।

हाल ही पुणे के रहने वाले एक शख्स ने फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनकर यह फैसला किया है। अब इस केस की सुनवाई 10 जून के होगी।

फिल्म को कैसे मिला U/A सर्टिफिकेट: याचिकाकर्ता
कोर्ट में याचिकाकर्ता अजहर तंबोली ने कहा कि यह फिल्म मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है और इसमें कुरान को भी गलत ढंग से दिखाया गया है। फिल्म के कुछ डायलॉग्स भी आपत्तिजनक हैं। अजहर ने कोर्ट में फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिए जाने पर भी सवाल उठाया है।

सेंसर बोर्ड से कट्स लगाने के लिए कहा गया
मीडिया से बात करते हुए वकील अद्वैत सेठना ने बताया कि अब सेंसर बोर्ड से फिल्म ‘हमारे बारह’ में कुछ कट्स लगाने के लिए कहा गया है। कुछ सीन्स या डायलॉग हटाए जाने के बाद ही यह फिल्म रिलीज हो सकती है।

अन्नू कपूर ने की थी सुरक्षा की मांग
फिल्म ‘हमारे बारह’ ट्रेलर और टीजर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिरी है। फिल्म के कलाकारों को जान से मारने और रेप की धमकियां भी मिल रही हैं।

इसी बीच एक वीडियो जारी कर अन्नू कपूर ने महाराष्ट्र पुलिस और गृह मंत्रालय से सुरक्षा मांगी थी। इसी सिलसिले में सोमवार को उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मुलाकात की।

नारी सशक्तिकरण की बात करती है फिल्म: अन्नू
इस वीडियो में अन्नू ने फिल्म पर सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था कि पहले लोग इस फिल्म को देखें फिर इसे जज करें।

अन्नू के मुताबिक यह फिल्म नारी सशक्तिकरण और बढ़ती जनसंख्या की बात करती है। यह किसी धर्म समुदाय को टारगेट नहीं करती है। अन्नू ने क्या बोला था


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.