1,799 में बुक कीजिए हवाई टिकट, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइन ने पेश किया खास ऑफर

Updated on 08-02-2024 02:16 PM
नई दिल्ली: क्या आप गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने, किसी खास जगह पर जाने का प्लान बना रहे हैं? ऐसे में आपको फ्लाइट की टिकट अभी बुक करानी चाहिए या और बेहतर डील की प्रतीक्षा करनी चाहिए। जानकारों का कहना है कि अभी एयरलाइंस कंपनियों की डील का फायदा उठाते हुए टिकट रिजर्वेशन करा लेने चाहिए, नहीं तो बाद में ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। एयरलाइन के अधिकारियों का कहना है कि इस गर्मी में यात्रियों की तादाद ज्यादा होगी, लेकिन फ्लाइट की संख्या इस डिमांड के साथ तालमेल रखने में सक्षम नहीं हो सकती हैं। ऐसे में बाद में टिकट के लिए आपको ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस साल एयरलाइंस कंपनियां 150 से अधिक नए विमान जोड़ेंगी, जो पिछले साल से 34% अधिक है। एयरबस और बोइंग ने देश से रेकॉर्ड संख्या में ऑर्डर पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाया है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मुसाफिरों की संख्या के लिहाज से यह संख्या अभी भी पर्याप्त नहीं है। दूसरी तरफ तकनीकी समस्या और कमजोर फाइनैंशल कंडिशन के कारण उस वक्त लगभग 200 विमान खड़े रहेंगे। हालांकि कंपनी मौजूदा विमानों पर अपनी लीज का विस्तार करके और कम अवधि के लिए नए विमानों को पट्टे पर लेकर कैपिसिटी बढ़ा रही है।

क्या है ऑफर

एयर इंडिया ने हाल ही में इकॉनमी क्लास के कुछ घरेलू रूट के लिए 1,799 रुपये और विदेशी रूट के लिए 3,899 रुपये के किराये के साथ सेल शुरू की है। इंडिगो और विस्तारा सहित अन्य एयरलाइंस ने भी इसी तरह के ऑफर दिए हैं। एयरलाइंस के एक अधिकारी का कहना है एयरलाइंस भी पहले से टिकट बुकिंग करके निश्चिंत हो जाना चाहती है। इसलिए सेल्स के ऑफर पहले दिए जाते हैं।

डील का लाभ उठाएं

ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल क्लियरट्रिप के चीफ एग्जिक्यूटिव अय्यप्पन राजगोपाल का कहना है कि गर्मियों में यात्रा की योजना बना रहे हैं तो मार्च तक टिकट रिजर्वेशन करा लेने चाहिए, वरना ज्यादा पैसे देने के लिए तैयार रहना होगा। एविएशन कंसल्टेंसी फर्म CAPA का कहना है कि ग्राउंडेड एयरक्राफ्ट को सेवा में बहाल करने में समय लगेगा। ऐसे में जो लोग अपनी यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, वे अभी भी अच्छे सौदे का लाभ उठा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.