सटोरिए का दावा-कॉन्स्टेबल चला रहा था महादेव सट्टा एप

Updated on 29-07-2025 01:10 PM
सरगुजा, छत्तीसगढ़ के सरगुजा में सट्टा कारोबार से जुड़े सटोरिए सत्यम ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें दावा किया है कि, महादेव सट्टा एप का संचालन अंबिकापुर में आरक्षक प्रवीण सिंह करवा रहा था। एक महीने में आरक्षक को 48 लाख मुनाफा दिया गया।

जब सत्यम ने डरकर काम छोड़ने को कहा तो आरक्षण प्रवीण सिंह ने उसे धमकी दी कि उसकी पहुंच आईजी, एसपी और दुबई तक है। अगर काम नहीं करोगे तो उठवा दूंगा, फंसा दूंगा। इसलिए डरकर काम करता रहा। अभी शहर से भागकर दूसरे जगह आया हूं, तब वीडियो बना पाया।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, सत्तीपारा के रहने वाले सटोरिया सत्यम केसरी ने बताया कि, वो 21 फरवरी 2023 में सट्टा कारोबार से जुड़ा था। आरक्षक प्रवीण गाड़ाघाट स्थित एक किराए के कमरा-1 में सट्टा चलवा रहा रहा था। जिसमें हम 5 लोग काम करते थे। जिसमें अमित मिश्रा, जिमी मिश्रा, पहलू मिश्रा और प्रवीण सिंह साथ थे।

इनसे मैंने पहले काम मांगा था, मुझे अपने साथ ले गए, जहां महादेव सट्टा एप का काम कराया। मुझे पहले नहीं पता था कि यह काम है। किराए के कमरे में Wi-Fi और तकनीकी उपकरणों की मदद से महादेव सट्टा एप का संचालन हो रहा था।

सत्यम ने दावा किया है कि महज एक महीने में आरक्षक प्रवीण सिंह को करीब 48 लाख रुपए का मुनाफा हुआ। जब सत्यम ने डरकर काम छोड़ने को कहा तो आरक्षण प्रवीण सिंह ने उसे धमकी दी कि उसकी पहुंच आईजी, एसपी और दुबई तक है। अगर काम नहीं करोगे तो उठवा दूंगा, फंसा दूंगा। जिस कारण हमें काम करना पड़ा।

सटोरिए गिरफ्तार, जांच टीम गठित

पुलिस ने सट्टा गिरोह चलाने के आरोप में कुछ दिन पहले ही अमित मिश्रा को गिरफ्तार किया है। अन्य सटोरिए भी सट्टा मामलों में शामिल हैं। इस वीडियो के सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सरगुजा SSP राजेश अग्रवाल ने जांच टीम का गठन किया है। एएसपी अमोलक सिंह के नेतृत्व में टीम मामले की जांच करेगी।

कई शिकायतों के बाद हटाया गया था आरक्षक

जिस आरक्षक प्रवीण सिंह पर महादेव सट्टा ऐप चलाने का आरोप है, उसके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें हुई थीं। प्रवीण सिंह अंबिकापुर के गांधीनगर थाने में पोस्टेड था। उसके खिलाफ 6 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई थी। आरक्षक पर जमीन पर कब्जे की कोशिश, धमकी और अवैध वसूली के आरोप लगे थे।

लगातार शिकायतों के बाद आरक्षक प्रवीण सिंह का सरगुजा आईजी ने बलरामपुर में तबादला कर दिया था। प्रवीण सिंह वर्तमान में बलरामपुर जिले में पोस्टेड है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.