बुकी की कंपनी ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, भारत-पाकिस्तान में नहीं होगा फाइनल

Updated on 21-09-2023 12:57 PM
मुंबई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के प्रमोटरों में से एक सौरभ चंद्राकर की फरवरी में दुबई में हुई शादी रिसेप्शन में बॉलीवुड की करीब एक दर्जन से ज्यादा हस्तियां परफॉर्म करने गई थीं। उन्हें बदले में बुकी के लोगों की तरफ से कैश में पेमेंट भी किया गया था। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) आने वाले दिनों में इन सबसे पूछताछ करने वाली है। उस रिसेप्शन में 200 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

दुबई में पिछले कई वर्षों से भारत का एक और भी टॉप बुकी बैठा हुआ है। NBT को एक भरोसेमंद सूत्र ने बताया कि इस बुकी की एक कंपनी में बॉलीवुड का एक टॉप अभिनेता ब्रैंड एंबेसडर है। हाल ही हुए एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान इस बुकी ने 10 दिन पहले अपने टेलिग्राम अकाउंट पर यह संभावना जताई थी कि फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा। यह बात बाद में सही साबित हुई। फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच हुआ।

सौरभ चंद्राकर और उसके साथी रवि उत्पल के फिलहाल सिर्फ एक ऐप 'महादेव ऐप' के बारे में ही ED को जानकारी मिली है। यह बात भी सामने आई है कि उसका एक और ऐप पाकिस्तान में भी लॉन्च होने वाला था। मगर, जिस दूसरे बुकी की कंपनी में बॉलीवुड अभिनेता ब्रैंड एंबेसडर है, उस बुकी के करीब दस बेटिंग ऐप इन दिनों मार्केट में हैं। इस बुकी के एक ऑफिस का उद्‌घाटन करने पांच साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस गई थी।

इस बुकी ने अपनी ब्लैक की रकम वाइट करने के लिए दो कंपनियां बनाई हैं। एक म्यूजिक कंपनी है और दूसरी टूरिज्म कंपनी। म्यूजिक कंपनी में बॉलीवुड अभिनेता ब्रैंड एंबेसडर है। यह म्यूजिक कंपनी दुबई में और विदेश के अन्य शहरों में सिंगिंग शो करवाती है, जिसमें सिंगर जाते हैं। इस बुकी की टूरिज्म कंपनी का हेड ऑफिस भी दुबई में है। यहां से विदेश जाने के लिए पैकेज टूर बुक कराए जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.