23 तक बूथ लेबल अधिकारी करेंगे डोर-टू-डोर सर्वे

Updated on 02-06-2023 10:24 PM

धमतरी । भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01-10-2023 की स्थिति में पुनरीक्षण कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ऋतुराज रघुवंशी ने आज अधिकारियों की बैठक ली और उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 25 मई से 23 जून 2023 तक बूथ लेबल अधिकारी द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। 

02 अगस्त 2023 को मतदाताओं के अवलोकन हेतु फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन सभी मतदान केंद्रों में निधिक सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय किया जाएगा। प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात 02 से 31 अगस्त 2023 तक सभी मतदान केंद्रों में कार्यालयीन समय में उपस्थित रहकर अविहित अधिकारी एवं बूथ लेबल अधिकारी द्वारा दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  ऋषिकेश तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी विभोर अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरुद  सोनाल डेविड, के अलावा सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आम नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूची में जोडने हेतु विशेष शिविर का आयोजन 12,13,19 और 20 अगस्त 2023 को किया जाएगा। विशेष शिविर के दिनों में भी बूथ लेबल अधिकारी अपने मतदान केन्द्रों में उपस्थित रहेगें। ऐसे नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में किसी भी कारणवश नहीं है, ये निर्धारित तिथि में अपने -अपने मतदान केन्द्र में जाकर प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़ा सकते है।

यदि किसी मतदाता का ना, पिता, पति का नाम गलत है, तो वे अपना नाम प्रपत्र 8 में भरकर सुधरवा सकते है साथ ही एक अनुभाग से दूसरे अनुभाग में स्थानांतरण भी करा सकते हैं यदि नाम विलोपन कराना है तो प्रपत्र-7 भरकर अपने मतदान केन्द्रक्षेत्र में नियुक्त बूथ लेबल अधिकारी के पास जमा करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में स्वयं ऑनलाईन voter.eci.gov.in या मोबाईल एप्प voterhelpline लिंक के माध्यम से जुड़ा सकते है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.