बोपन्ना पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे : मेंस डबल्स सेमीफाइनल में मचाक-झांग की जोड़ी को हराया

Updated on 25-01-2024 12:37 PM

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के मेंस डबल्स इवेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियन साथी मैथ्यू एबडेन ने गुरुवार को ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में चेक रिपब्लिक के टॉमस मचाक और चीन के झिझेन झांग की जोड़ी को हराया। बोपन्ना पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं।

दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने मेलबर्न में मचाक और झांग की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-3, 3-6, 7-6 से हराया। जब एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) रैंकिंग अपडेट की जाएगी तो बोपन्ना 43 साल की उम्र में दुनिया के नंबर-1 मेंस डबल्स खिलाड़ी बनेंगे। इसी के साथ वह नंबर-1 रैंक हासिल करने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे।

बोपन्ना के पास एक ग्रैंड स्लैम खिताब
बोपन्ना ने 2017 में कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ फ्रेंच ओपन में मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता था। वहीं बोपन्ना मेंस डबल्स में 2010 में पाकिस्तान के ऐसाम-उल-हक कुरैश के साथ और 2023 में एबडेन के साथ US ओपन में दो बार उपविजेता रहे है।

पिछले साल बोपन्ना ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे
बोपन्ना पिछले साल ही ओपन एरा में ग्रैंड स्लैम के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बने थे। वह और उनके साथी एबडेन US ओपन 2023 का फाइनल हार गए थे। बोपन्ना ने 20 साल से भी पहले अपना डेब्यू किया था।

बोपन्ना मास्टर्स 1000 इवेंट में मेंस डबल्स खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने पिछले साल 43 साल की उम्र में एबडेन के साथ इंडियन वेल्स टूर्नामेंट जीतकर यह उपलब्धि हासिल की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.