श्रमिकों को सम्मान देने के लिए मनाया जा रहा है बोरे-बासी तिहार : रेखचंद जैन

Updated on 01-05-2023 08:14 PM

जगदलपुर । अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर जगदलपुर शहर के बोधघाट स्थित जीरो वेस्ट सेंटर में बोरे-बासी तिहार का आयोजन किया गया। तिहार में संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, गणमान्य पार्षद, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, कांगेर वेली राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक धम्मशील गणवीर, अपर कलेक्टर हरेश मंडावी, अति. पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, सेंटर में काम करने वाले श्रमिक महिला स्व सहायता समूह के सदस्य ने बोरे बासी खाकर प्रदेश के श्रमिकों का सम्मान किया गया।  

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव रेखचन्द जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय ने अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस में श्रमिकों को सम्मान देते हुए छत्तीसगढ़ीया संस्कृति का हिस्सा रहे बोरे-बासी को जोड़कर विश्व पटल पर नाम किया है। सरकार ने श्रमिकों को सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ की प्राचीन परम्परा बोरे बासी को जोड़ा है। श्रम से जुड़े सभी साथी हमेशा बोरे बासी का सेवन करते रहे है। बोरे बासी पर कई शोध किया गया, इसमें सभी प्रकार के पोषक तत्व के साथ साथ गर्मी से बचाव का बेहतर साधन है। इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि श्रम दिवस के अवसर पर प्रदेश में मुख्यमंत्री की पहल पर हमारी संस्कृति, परम्परा को पुनः जागृत किया जा रहा है। श्रमिकों-मजदूरों के सम्मान, हक-अधिकार को संरक्षण देने के लिए बोरे बासी तिहार मनाया जा रहा है इसके लिए सभी को बधाई।

कार्यक्रम को महापौर सफीरा साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विलोपित हो रहे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को पुनः जागृत करने का कार्य किया है। सेंटर में काम करने वाली महिलाओं और शहर की सफाई करने में स्वच्छता दीदियों आवश्यक सहयोग करती है उनके सम्मान में इस सेंटर में बोरे बासी तिहार मनाया जा रहा है। सभापति कविता साहू ने भी श्रमिकों के सम्मान में आयोजित बोरे बासी तिहार की बधाई देते हुए कार्यक्रम को संबोधित की।

प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे ने कहा कि श्रम के सम्मान में इस पर्व का आयोजन गत वर्ष से किया जा रहा है। अंतरास्ट्रीय स्तर पर श्रमिकों के हितों की संरक्षण के लिए नियमों, संगठन का गठन किया गया है। भारत वर्ष भी श्रमिकों के सहयोग से नए भारत का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के सम्मान के लिए छतीसगढिया संस्कृति को जोड़ कर बोरे बासी तिहार का स्वरुप दिया है। कार्यक्रम में अतिथियों ने स्वच्छता दीदियों को हैंड ग्लाब का भी वितरण किया और सभी उपस्थित अतिथियों तथा स्वच्छता दीदियों ने बोरे बासी का सेवन किया।

महापौर ने स्वच्छता दीदियों को वितरण किया बोरे बासी
कार्यक्रम में महापौर सफीरा साहू ने जीरो वेस्ट सेंटर में काम करने वाली महिला समूह की सदस्यों को बोरे-बासी का वितरण कर उनके श्रम का सम्मान की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
जशपुरनगर।निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा आदिवासी आवासीय कन्या परिसर विद्यालय, चंपक नगर सूरजपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान…
 10 August 2026
जशपुरनगर। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज…
 10 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जिले के ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव की नई इबारत लिखी है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी श्रीमती…
 10 August 2026
सुकमा। शिक्षण संचालनालय एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में आयोजित बेगलेस डे छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा…
 10 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मार्गदर्शन में पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच…
 10 August 2026
एमसीबी।भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर (PIB) द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन होटल हसदेव इन, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। कार्यक्रम…
 10 August 2026
अम्बिकापुर।  कलेक्टर  अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जांच के दौरान वर्तमान में…
Advt.