आगरपानी चांटा गांव में 50 फीट गहरी खाई में गिरी बोर गाड़ी, 7 की मौत, 4 घायल

Updated on 12-07-2025 01:31 PM

कवर्धा ।  शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे कबीरधाम जिले से होकर गुजरने वाली पंडरिया कुकदूर बजाग शहडोल मार्ग पर कुकुदुर थाने के आगरपानी चांटा गांव में ब्रेक फेल होने से 50 फीट गहरी खाई में बोर गाड़ी गिर जाने से उसमें सवार 4 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो लोगों की जिला अस्पताल में मौत हो गई, वहीं चार घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में तीन तमिलनाडू और 4 लोग जशपुर जिले के रहने वाले है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग 7.30 बजे शहडोल एमपी से बेमेतरा जा रही बोर गाड़ी क्रमांक टीएन 88 डी 1702 ग्राम चांटा थाना कुकदूर के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर घाटी में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही कुकदूर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन में लग गई। घटनास्थल पर 4 लोगों की मौत हो गई और गाड़ी के नीचे दबे 4 लोगों के शव को पुलिस और स्थानीय नागरिकों के द्वारा बड़ी मुश्किल से निकाला गया। घायल 6 लोगों को तुरंत कुकदूर अस्पताल भेजा गया जहां रास्ते में एक मजदूर ने दम तोड़ दिया वहीं 5 मजदूरों में से चालक हरि वलगन (तमिलनाडु) और वाहन मालिक किशोर तंगवेल (तमिलनाडु) ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में गजेंद्र राम पिता रंगू राम ठेठे टांगर बरा गजोर थाना कुनकुरी, सुभाष राम पिता बलदेव बरागजोर थाना कुनकुरी जिला जशपुर, हरीश पिता चंद्राराम बरागजोर थाना कुनकुरी जिला जशपुर, देवधर पिता देवभोराम नारियरढार कोका भरी थाना भन्सानेल जिला जशपुर, राज तिर चूमगोड़ थाना नामकल जिला नामकल तमिलनाडु शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.