धमतरी। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गायत्री आयुष पॉली प्राकृतिक चिकित्सा क्लीनिक के पास हटकेशर में सामूहिक योगाभ्यास किया गया, जिमसें लगभग 4 सौ से अधिक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक सहित स्कूली बच्चे शामिल हुए। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है और तनाव दूर होता है। यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और शान्ति का माध्यम है। योग हमारी आत्मा, सोच और विचार को भी शुद्ध करता है। शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव रहित जीवन का माध्यम योग ही है। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ तन और उत्साहित मन के लिए योग को अपने जीवनचर्या में शामिल करने की अपील की। व्यक्ति को स्वयं योग करने के साथ ही अपने परिचितों को भी योग के लिए प्रेरित करने की बात कही।योगाभ्यास करने के बाद सभी ने प्रतिदिन योग करने एवं योग को दिनचर्या में शामिल करने की शपथ ली।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महापौर विजय देवांगन ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग बहुत आवश्यक है। योग हमारे शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाता है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता बाबर, पार्षद श्रीमती सुशीला तिवारी, जनप्रतिनिधि खंडेलवाल के अलावा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव, अपर कलेक्टर चन्द्रकान्त कौशिक, आयुक्त नगर पालिक निगम विनय पोयाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विभोर अग्रवाल, उप संचालक समाज कल्याण अखिलेश तिवारी उपस्थित थे।
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…