पोलार्ड और डेविड के साथ मैदान पर घुसे बाउचर, अंपायर ने रोका तो हुई बहस, जमकर हुआ विवाद

Updated on 15-04-2024 01:07 PM
मुंबई: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक जोरदार मुकाबला देखने को मिला। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर करीब 400 रन बने और चेन्नई ने अंत में मुकाबले को अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य था। 12वें ओवर तक टीम के लिए सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन फिर चेन्नई के गेंदबाजों ने वापसी की और धीरे धीरे मैच मुंबई की पकड़ से निकलता चला गया।

अंपायर से भिड़े बाउचर और डेविड

इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर और टिम डेविड अंपायर से भिड़ गए। बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड ने भी अंपायर से बहस की। दरअसल यह मामला मुंबई इंडियंस की पारी के 15वें ओवर के बाद हुआ। ओवर खत्म होने के साथ ही ये तीनों मैदान के अंदर जाने लगे। मुंबई इंडियंस 15वें ओवर के बाद टाइम आउट चाहती थी और इसलिए ये सभी मैदान के अंदर चले गए।

फोर्थ अंपायर ने बुलाया वापस

जैसे सी मार्क बाउचर, टिम डेविड और कीरोन पोलार्ड मैदान के अंदर गए फोर्थ अंपायर ने उन्हें वापस आने को बोला। इसके बाद उनकी तरफ से कहा गया कि वो टाइम आउट चाहते हैं। लेकिन अंपायर ने उनकी एक नहीं सुनी और वापस आने को कह दिया। बाउचर और डेविड फोर्थ अंपायर से बहस करने लगे। पोलार्ड ने टिम डेविड को अलग किया लेकिन फिर वो भी अंपायर से बहस में पड़ गए। हालांकि इसके बाद भी मुंबई को टाइम आउट नहीं मिला।

20 रन से जीती चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 रनों से जीत हासिल की। पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 206 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर खेलने के बाद 186 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 12 साल बाद आईपीएल में शतक लगाया। इसके बाद वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.