ट्विटर को $44 अरब में खरीदा और अब $20 अरब बता रहे हैं वैल्यू, एलन मस्क क्यों कर रहे हैं ऐसा?

Updated on 26-03-2023 07:38 PM
नई दिल्ली: दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) को 44 अरब डॉलर में खरीदा था। इसमें काफी विवाद भी हुआ था। इसकी वजह यह थी कि मस्क इस डील से पीछे हट गए थे। ट्विटर ने जब कोर्ट में जाने की धमकी दी तब जाकर मस्क इसे खरीदने के लिए तैयार हुए। लेकिन इसे खरीदते हुए उन्होंने भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई बड़े अधिकारियों को बाहर कर दिया था। फिर वह खुद ही कंपनी के सीईओ बने गए थे। इसके साथ ही उन्होंने भारत समेत दुनियाभर में ट्विटर के हजारों कर्मचारियों की छंटनी की थी। अब वह ट्विटर की वैल्यूएशन 20 अरब डॉलर बता रहे हैं। वह इस वैल्यूएशन पर कर्मचारियों को स्टॉक ग्रांट्स देना चाहते हैं।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर यह बात कही है। मस्क ने ट्विटर की जो वैल्यू लगाई है वह इसकी ओरिजिनल वैल्यू से आधी से भी कम है। इससे साफ है कि ट्विटर की वैल्यू में कमी आई है। इस बारे में ट्विटर ने ईमेल का जवाब नहीं दिया। मस्क ने दिसंबर में कहा था कि ट्विटर 2023 में कैश फ्लो ब्रेक-ईवन की स्थिति में पहुंचने की ओर है। मस्क के ट्विटर को खरीदते ही कई टॉप एडवरटाइजर्स ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने खर्च में कटौती कर दी थी। मस्क ने ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर खरीदा था।

मस्क की नेटवर्थ


ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क दुनिया के अमीरों की लिस्ट में इस समय दूसरे नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 176 अरब डॉलर है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 38.8 अरब डॉलर की तेजी आई है लेकिन पिछले साल इसमें काफी गिरावट आई थी। ट्विटर की कमान संभालने के बाद उन्होंने दुनियाभर में हजारों कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है। साथ ही जो बचे हैं, उनके लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। मस्क की पहचान एक सख्त सीईओ की रही है। यही वजह है कि ट्विटर में उनके आने का विरोध हो रहा था। मस्क ट्विटर के साथ टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के भी सीईओ हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.