सम्मान में सिर झुकाया, फिर लगे गले... मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह के लिए जो किया वो मिसाल है

Updated on 12-04-2024 01:20 PM
मुंबई: मुंबई इंडियंस ने अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को हराकर शानदार जीत हासिल की। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की करिश्माई गेंदबाजी से मुंबई को इस मैच में जीत मिली। बल्लेबाज के लिए आसान विकेट पर बुमराह ने 4 ओवर के अपने स्पेल में सिर्फ 21 रन देकर आरसीबी के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसके साथ ही उन्होंने पास पर्पल कैप भी आ गया है।

बुमराह के सम्मान में झुके सिराज

इस जीत के बाद मैदान पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी का दिल जीत लिया। जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भारतीय टीम के अपने साथी जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन के सम्मान में उन्हें झुककर सलाम किया और फिर गले लगा लिया। खेल के मैदान पर सभी विपक्षी टीमों को पटना चाहते हैं, लेकिन खिलाड़ियों के बीच में एक दूसरे के लिए सम्मान भी होता है। ये वाकया उसी का उदाहरण है।

बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे

जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की। 5 विकेट लेने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बुमराह ने मैच की शुरुआत में ही विराट कोहली को महज 3 रन पर आउट कर अहम सफलता दिलाई। इसके बाद युवा तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने इंग्लैंड के विल जैक्स को आउट किया और आरसीबी की शुरुआत लड़खड़ा गई। डेथ ओवर में बुमराह ने चार विकेट लिए और आरसीबी को निर्धारित 20 ओवरों में 196 रन ही बनाने दिए।

मुंबई के सभी बल्लेबाज चले

मुंबई इंडियंस के लिए ईशान किशन और रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। किशन ने मात्र 34 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में 52 रन बनाकर ताबड़तोड़ पारी खेली। रोहित शर्मा ने 24 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम को संभाला। बाद में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने मिलकर टीम को 16वें ओवर में ही जीत दिला दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.