गेंदबाजी फेल, नहीं चले बल्लेबाज, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में हारी टीम इंडिया

Updated on 28-01-2023 07:22 PM
रांची: न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत (IND vs NZ) को 21 रन से हरा दिया। रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहली बार भारत को टी20 मुकाबले में हार मिली है। डेरिल मिचेल और डेवोन कॉनवे की अर्धशतकीय पारियों से न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारत की बल्लेबाजी फेल रही और टीम 9 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। वॉशिंगटन सुंदर ने फिफ्टी लगाने के साथ ही 2 विकेट भी लिये, लेकिन यह भारत को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

सुंदर ने करवाई वापसी

टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला करने के बाद भारतीय गेंदबाज सही दिशा में गेंदबाजी करने में नाकाम रहे, जिससे कॉनवे और फिल ऐलन ने न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलायी। दोनों ने 4.2 ओवर में 43 रन की साझेदारी कर डाली जिसमें ऐलन ज्यादा आक्रामक रहे। उन्होंने 23 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और दो छक्का जड़ा। वॉशिंगटन सुंदर के पांचवें ओवर की पहली गेंद पर ऐलन ने छक्का लगाया लेकिन फिर से ऐसा करने के चक्कर में सूर्यकुमार यादव को कैच थमा बैठे। सुंदर ने उसी ओवर में मार्क चैपमैन (शून्य) के विकेट के साथ मैच में भारत की वापसी करायी।

आखिरी ओवर में बने 27 रन

कोन्वे ने उमरान के खिलाफ दो चौके और छक्का लगाकर टीम से दबाव हटा दिया। न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में दो विकेट पर 79 रन बना लिये थे। कुलदीप की गुगली को पढ़ने में हालांकि ग्लेन फिलिप्स नाकाम रहे और डीप मिडविकेट पर सूर्यकुमार को कैच थमा बैठे। इसके बाद डेरिल मिचेल कॉनवे का साथ देने पहुंचे। कॉनवे ने 16वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन जल्द ही अर्शदीप की गेंद पर हुड्डा को कैच देकर पवेलियन लौट गये। इशान किशन ने इसके बाद माइकल ब्रेसवेल (एक रन) को रन आउट किया जबकि शिवम मावी की गेंद पर मिचेल सैंटनर ने राहुल त्रिपाठी को कैच थमा दिया। भारतीय टीम के लिए आखिरी ओवर महंगा रहा जिसमें अर्शदीप ने 27 रन खर्च किये।

मिशेल और कॉन्वे की तूफानी पारी

मिचेल ने 30 गेंद की नाबाद पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाये जिसमें उन्होंने आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ हैट्रिक छक्का जड़ने के बाद चौका लगाया। न्यूजीलैंड ने इस ओवर से 27 रन बटोरे। वनडे सीरीज के तीसरे मैच में 138 रन की पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज कॉनवे ने शानदार लय जारी रखते हुए 35 गेंद में सात चौके और एक छक्का की मदद से 52 रन बनाये।

चार ओवर में गिरे तीन विकेट

भारतीय टीम ने पहली चार ओवर में ही तीन विकेट भी खो दिये थे। ईशान किशन (4) दूसरे, राहुल त्रिपाठी (0) तीसरे और शुभमन गिल चौथे ओवर में आउट हो गए। वनडे सीरीज में कमाल करने वाले गिल सिर्फ 7 रन बनाकर ही आउट हो गए। उनका विकेट मिचेल सेंटनर ने लिया। 15 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने पारी संभाली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई।

सूर्या फिफ्टी की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन 34 गेंदों पर 47 रन बनाकर ईश सोढ़ी का शिकार बने गए। अपनी पारी में सूर्या ने 6 चौके और 2 छक्के मारे। इसके बाद कप्तान हार्दिक भी 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। निचले क्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने लड़ाई की लेकिन यह काफी नहीं था। उनके बल्ले से 28 गेंदों पर 50 रनों की पारी निकली। यह उनकी टी20 इंटरनेशनल में पहली फिफ्टी है। दीपक हुड्डा 10 और शिवम मावी 2 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान सेंटनर ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट लिये। ब्रेसवेल को भी दो विकेट मिले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.