बॉक्स ऑफिस: 'जाट' ने रविवार को भरी ऊंची उड़ान, 100 करोड़ क्लब से रत्तीभर दूर, 'सिकंदर' का बोरिया-बिस्तर पैक
Updated on
21-04-2025 02:07 PM
सनी देओल और रणदीप हुड्डा की एक्शन-थ्रिलर 'जाट' ने रविवार को फिर से अपना दम दिखाया है। अक्षय कुमार और आर माधवन की 'केसरी चैप्टर 2' के सामने इसने अपने दूसरे वीकेंड में शुक्रवार से रविवार तक, तीन दिनों में कुल 12.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि, वर्ड-ऑफ-माउथ के बूते 'केसरी 2' का जोर ज्यादा है, जिसने सिर्फ रविवार को ही अकेले 12.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिर भी एक दिन पहले शनिवार को जिस तरह 'जाट' की कमाई घटी थी, उसने मेकर्स और फैंस को चिंता में डला दिया था। लेकिन रविवार को मिली बढ़त उम्मीद जगाने वाली है। दूसरी ओर, सलमान खान की ईद रिलीज 'सिकंदर' पूरी तरह से पस्त हो गई है। रिलीज के 22वें दिन यह फिल्म 15 लाख रुपये का बिजनस भी नहीं कर सकी है।
गोपीचंद मालिनेनी के डायरेक्शन में बनी 'जाट' का बजट 100 करोड़ रुपये है। इसने बॉक्स ऑफिस पर 11 दिनों में देश में 74.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। लिहाजा, यह अभी भी अपनी लागत से 25.45 करोड़ रुपये पीछे है। सनी देओल की यह फिल्म पहले दिन से ही औसत कमाई कर रही है। जबकि शुक्रवार को 'केसरी चैप्टर 2' की रिलीज के कारण इसको थोड़ा नुकसान भी हुआ है। ऐसे में अब यह बहुत जरूरी है कि फिल्म सोमवार से वीकडेज में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखे।
'जाट' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11
Sacnilk के मुताबिक, 'जाट' ने रविवार को देश में 5.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे एक दिन पहले शनिवार को 3.75 करोड़ की कमाई हुई थी। जबकि शुक्रवार को 4 करोड़ रुपये का बिजनस हुआ था। रविवार को 11वें दिन सिनेमाघरों में 'जाट' के शोज में अच्छी-खासी संख्या में औसतन 22.72% दर्शक नजर आए।
'जाट' वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 11
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'जाट' ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री से रत्तीभर के लिए चूक गई है। 11 दिनों में इस फिल्म ने देश और विदेश मिलाकर कुल 99.15 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
'सिकंदर' को पछाड़ने के लिए 'जाट' को चाहिए 36 करोड़
साल 2025 में अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'जाट' अभी चौथे नंबर पर है। इसके आगे सलमान खान की 'सिकंदर', 'स्काई फोर्स' और छावा है। लिस्ट सलमान खान की फिल्म को पछाड़ने के लिए 'जाट' को अभी करीब 36 करोड़ रुपये और चाहिए, जो 'केसरी चैप्टर 2' के आने के बाद नामुमकिन लग रहा है।
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं…
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर…
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…