बॉक्स ऑफिस: विक्रांत की 'द साबमती रिपोर्ट' के आगे ढेर हुई सूर्या की 'कंगुवा', पहले रविवार को चिल्लर से भरी जेब

Updated on 18-11-2024 12:46 PM
इस वक्त जहां कार्तिक आर्यन और अजय देवगन स्क्रीन पर आमने-सामने हैं। वहीं, विक्रांत मैसी भी बॉबी देओल और सूर्या को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 'द साबरमती रिपोर्ट' और 'कंगुवा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। लेकिन एक-दूसरे को चैलेंज जरूर कर रही है। अब दोनों ही फिल्मों का पहला रविवार कुछ खास नहीं रहा। एक सच्ची घटना पर आधारित मूवी है और दूसरी फिक्शनल। और दोनों ही दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में नाकाम रही। आइए बताते हैं कि किसने कितनी कमाई की।

विक्रांत मैसी, रिद्धि डोगरा और राशी खन्ना स्टारर 'द साबरमती रिपोर्ट' ने तीसरे दिन यानी पहले रविवार को 3 करोड़ की कमाई की थी। Sacnik के मुताबिक, दूसरे दिन और पहले शनिवार के मुकाबले कमाई में करीब 42.86% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। यानी दो दिन की तुलना में इस फिल्म ने तीसरे दिन अच्छा कलेक्शन किया। हालांकि उतना नहीं, जितने की उम्मीद थी। क्योंकि इस मूवी की तारीफ तो अब खुद प्रधानमंत्री मोदी भी कर चुके हैं। खैर। इसकी कुल कमाई की बात करें तो वह 6.37 करोड़ रुपये बताई गई है।

'कंगुवा' की चौथे दिन की कमाई


वहीं, सूर्या और बॉबी देओल की 'कंगुवा' का चौथा दिन अच्छा नहीं बीता। पहले रविवार और चौथे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 10.50 करोड़ की कमाई की। जहां इसने तीसरे दिन और पहले शनिवार को 9.85 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, चौथे दिन कलेक्शन में 3.68% की बढ़ोत्तरी देखी गई है। कुल मिलाकर इसने अभी तक तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में 53.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

बजट का आधा भी नहीं कमा पाईं 'कंगुवा' और 'द साबरमती'


वहीं, विक्रांत मैसी की फिल्म का बजट जहां 15 करोड़ रुपये है। वहीं, सूर्या की मूवी हाल के इतिहास की सबसे महंगी तमिल फिल्मों में से एक है। इसका बजट करीब 350 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में दोनों ही अपने बजट का आधा हिस्सा भी नही कमा पाई हैं। जबकि दोनों की रिलीज के बाद तीन दिन की लगातार छुट्टी थी। बावजूद इसके कमाई में कोई इजाफा नहीं हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.