बॉक्सर मैरी कॉम ने कहा- मैंने संन्यास नहीं लिया पहले उनके बॉक्सिंग को अलविदा कहने की खबर आई थी

Updated on 25-01-2024 12:16 PM

मुक्केबाजी में 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन एमसी मैरी कॉम (मैंगटे चुंगनेइजैंग मैरी कॉम) ने संन्यास नहीं लिया है। उन्होंने गुरुवार को बताया कि मेरी बातों का गलत मतलब निकाला गया।

उन्होंने कहा, 'मैंने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है और मेरी बात को गलत तरीके से सामने रखा गया। जब भी मुझे इसकी घोषणा करनी होगी, मैं व्यक्तिगत रूप से मीडिया के सामने आऊंगी। मैंने कुछ मीडिया रिपोर्ट देखी हैं जिनमें कहा गया है कि मैंने संन्यास की घोषणा कर दी है और यह सच नहीं है।'

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार रात एक इवेंट में उन्होंने संन्यास का ऐलान किया था। मैरी कॉम ने अपना आखिरी मुकाबला कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के ट्रायल के दौरान खेला था।

मैरी कॉम ने इस इवेंट में कहा था- 'मैंने अपने जीवन में सब कुछ हासिल कर लिया है। मुझमें अब भी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने की भूख है, लेकिन इंटरनेशनल मुक्केबाजी संघ के नियम ऐसा करने की इजाजत नहीं देते हैं। पुरुष और महिला मुक्केबाजों को केवल 40 की उम्र तक मुक्केबाजी करने की अनुमति होती है, इसलिए मैं अब किसी बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकती।'

मैरी कॉम 41 साल की हो गई हैं। उन्होंने 2012 लंदन ओलिंपिक गेम्स में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। वे 6 बार वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं। मैरी कॉम ऐसा करने वाली इकलौती महिला मुक्केबाज हैं। इसके अलावा वे 5 बार एशियाई चैंपियनशिप जीतने वाली भी इकलौती खिलाड़ी हैं।

ऐसा रहा मैरी कॉम का करियर

  • 18 की उम्र की थी शुरुआत : मैरीकॉम ने बॉक्सिंग कॅरियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में स्क्रैंटन, पेनसिल्वेनिया में की थी। जहां अपनी क्लियर बॉक्सिंग टेक्नीक से उन्होंने सभी को प्रभावित किया और 48 KG कैटेगरी के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में वह पिछड़ गईं, लेकिन लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं।
  • जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद लिया ब्रेक : मैरी कॉम इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) की वुमन बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्होंने 2005, 2006, 2008 और 2010 में वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता। 2008 का खिताब जीतने के बाद, मैरी अपने जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद ब्रेक पर चली गईं।
  • 2012 में लंदन ओलिंपिक में जीता ब्रॉन्ज : 2012 के लंदन ओलिंपिक में मैरी कॉम ने 51KG कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके बाद मैरी ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया और वे एक बार फिर ब्रेक पर चली गईं। उन्होंने 2018 में उन्होंने दिल्ली में वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना छठा टाइटल जीता, जहां उन्होंने यूक्रेन की हन्ना ओखोटा पर 5-0 से जीत दर्ज की थी।
  • प्रोफेशनल बॉक्सिंग कर सकती हैं
    मैरी कॉम भले की इंटरनेशनल मुक्केबाजी संघ (IBA) के नियमों के कारण एमेच्योर बॉक्सिंग नहीं कर सकती हैं, लेकिन उनके पास प्रोफेशनल बॉक्सिंग का विकल्प है। इससे पहले, विजेंद्र सिंह भी प्रोफेशनल बॉक्सर बन चुके हैं।

    मैरी कॉम ने दिसंबर में खेलो इंडिया पैरा गेम्स के दौरान कहा था, 'मैं खेलना चाहती हूं लेकिन उम्र के कारण मैं ऐसा नहीं कर सकती, लेकिन मैं फिर भी मुक्केबाजी से जुड़ा ही कुछ करने की कोशिश करूंगी। मैं पेशेवर बन सकती हूं, लेकिन अभी यह साफ नहीं है।'

    विवादों से भी रहा नाता
    करियर के दौरान दिग्गज मुक्केबाज कई दफा विवादों से घिरीं। चाहे वह निखत जरीन के साथ ओलिंपिक ट्रायल विवाद हो या फिर जर्सी पर नाम छपवाने का विवाद। वे कई दफा अपने बयानों के कारण भी सुखियों पर रहीं। आगे मैरी कॉम से जुड़े विवाद

    • टोक्यो ओलिंपिक पर रेफरी के फैसले का विरोध टोक्यो ओलिंपिक के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया की मुक्केबाज से 2-3 से हार गईं। पहले तो रिंक में सबका अभिवादन स्वीकार किया, फिर कुछ देर बाद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मैच रेफरीज पर गलत निर्णय का आरोप लगाया। इस पर विवाद खड़ा हो गया।
    • जर्सी पर छपवाया नाम गेम्स के प्री क्वार्टर फाइनल मैच के बाद मैरी कॉम ने कहा था कि आयोजकों ने मुझे पोशाक बदलने के लिए कहा था। बाद में भारतीय मुक्केबाजी के हाई परफॉर्मेंस निदेशक सैंटियागो नीएवा ने इस विवाद की असल वजह बताई। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल ओलिंपिक समिति के नियमों के अनुसार, मुक्केबाजों को अपने उपनाम या दिए गए नाम को पोशाक पर इस्तेमाल करने की अनुमति है। ऐसे में अगर उसके पीठ पर 'कॉम' होता, तो कोई समस्या नहीं होती या सिर्फ 'मांगटे' भी ठीक रहता। उसे मैरीकॉम लिखे कपड़े को पहनने की इजाजत नहीं थी। लवलीना के साथ भी ऐसा ही हुआ।
    • निखत जरीन से हुआ ट्रायल विवाद ओलिंपिक से पहले मैरी कॉम निखत जरीन से ट्रायल विवाद पर उलझ गईं। दरअसल, निखत ओलिंपिक गेम्स में जाने के लिए ट्रायल की मांग कर रही थीं, जबकि मैरी इससे इंकार कर रही थीं।

    मैरी कॉम पर बन चुकी है फिल्म, प्रियंका चोपड़ा ने निभाया किरदार
    2014 में मैरी कॉम की बायोपिक आई थी। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने उनकी भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही, लेकिन इस फिल्म पर मैरीकॉम का कहना था कि उनके जीवन पर बनी बायोपिक में ड्रामा के बजाय मुकाबलों और रणनीतियों से भरी होनी चाहिए थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.