बॉक्सिंग क्वीन मैरी कॉम का अन्य बॉक्सर के पति से चल रहा अफेयर! 20 साल बाद पति से होंगी अलग?

Updated on 09-04-2025 05:14 PM
नई दिल्ली: भारतीय महान मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम की निजी जिंदगी सुर्खियों में है। वह और पति ओनलर के बीच 20 साल का रिश्ता खत्म होने की खबर है। उनके बीच कुछ व्यक्तिगत और राजनीतिक तनाव चल रहे थे, जबकि इस बीच 42 साल की बॉक्सिंग क्वीन के अफेयर की भी खबर है। ऐसा माना जा रहा है कि 2022 में ओनलर के मणिपुर विधानसभा चुनाव में हारने के बाद से उनके रिश्ते में दूरियां आनी शुरू हो गईं थीं। वित्तीय बोझ और मैरी कॉम की राजनीतिक गतिविधियों में बढ़ती भागीदारी भी अलगाव के कारण बताए जा रहे हैं। दावा यह भी किया जा रहा है कि मैरी किसी और बॉक्सर के पति के साथ अफेयर में हैं।
एक हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मैरी कॉम और उनके पति करुंग ओनलर, जिन्हें ओनलर के नाम से जाना जाता है, कुछ समय से अलग रह रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ओनलर के 2022 के मणिपुर विधानसभा चुनावों में हारने के बाद से उनके बीच दूरियां बढ़ने लगीं। चुनाव में हार के बाद उनके रिश्ते में भावनात्मक और आर्थिक तनाव आने लगा। कहा जा रहा है कि अलगाव के बाद मैरी कॉम अपने चार बच्चों के साथ फरीदाबाद चली गईं। ओनलर दिल्ली में अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ रह रहे हैं। इस दूरी ने उनके रिश्ते को लेकर अटकलों को और बढ़ा दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.