नदी किनारे मिल रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, गांव वालों ने पकड़ा और करा दी शादी, 6 महीने से चल रहा था अफेयर

Updated on 29-11-2023 12:44 PM
दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में नदी किनारे एक प्रेमी प्रेमिका को मिलते ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की शादी करवा दी। बताया जाता है कि बिरौल थाना क्षेत्र का रहने वाला अशोक चौपाल अपनी प्रेमिका घनश्यामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली आशा कुमारी से मिलने पहुंचा था। दोनों के बीच पिछले 6 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मिलते समय गांव वालों ने पकड़ा, घर में कर दिया दोनों को बंद

बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम अशोक और आशा दोनों घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में नदी किनारे सुनसान इलाके में मिल रहे थे। इस दौरान इस बात की भनक गांव के युवकों को लग गई। बस फिर क्या था, दोनों प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों को ले जाकर लड़की के घर ले जाकर बन्द कर दिया।

पंचायत हुई, दोनों परिवार खुशी-खुशी शादी के लिए तैयार हो गए

इसके बाद अशोक के परिजनों को भी घनश्यामपुर बुलाया गया। दोनों के परिवार साथ में बैठे। पंचायत हुई। देर रात दोनों परिवार खुशी-खुशी अशोक और आशा की शादी के लिए तैयार हो गए। रात को ही आनन-फानन ने गांव के ही एक मंदिर में दोनों की शादी कराने का फैसला कर लिया।

पिछले 6 महीने से दोनों का चल रहा था अफेयर

बताया जाता है कि प्रेमी अशोक चौपाल, प्रेमिका आशा कुमारी के बहनोई का भाई है। इस वजह से वह अपने भाई के ससुराल आया करता था। इस बार उसके आने भनक किसी को नहीं थी। दोनों ने लोगों के सामने स्वीकार किया कि पिछले 6 महीने से दोनों एक दूसरे से प्रेम कर रहे थे। इस दौरान दोनों छिपछिप कर कई बार मिला करते थे।

दोनों परिवार की रजामंदी से मंदिर में कराई शादी

ग्रामीण घनश्याम चौपाल ने बताया कि बिरौल थाना क्षेत्र के समहोती गांव निवासी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के दौरान गांव के कुछ लोगों ने दोनों को देख लिया था। इसके बाद दोनों को लड़की के यहां लाया। जहां दोनों परिवार की सहमती से गांव के मंदिर में शादी करा दी गई। (सभी सांकेतिक फोटो Lexica Art से)



    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     11 August 2026
    पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
     11 August 2026
    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
     11 August 2026
    गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
     11 August 2026
    पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
     11 August 2026
    भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
     11 August 2026
    विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
     11 August 2026
    लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
     10 August 2026
    हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
     10 August 2026
    प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
    Advt.