लॉन्च हुआ BQ प्राइम हिंदी:डायरेक्टर बोले- ये डिजिटल के साथ ऑडियंस फर्स्ट

Updated on 02-12-2022 05:54 PM

क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया ने BQ प्राइम हिंदी लॉन्च किया है। कंपनी इसके जरिए हिंदी में वर्ल्ड क्लास बिजनेस और फाइनेंशियल कंटेंट देना चाहती है। प्लेटफॉर्म का टारगेट वे लोग हैं जो बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में जानना चाहते हैं। BQ प्राइम (पहले का नाम ब्लूमबर्गक्विंट) को इंडियन इकोनॉमी, बिजनेस और फाइनेंशियल मार्केट के एनालिटिकल कवरेज के लिए जाना जाता है।

BQ प्राइम डिजिटल-फर्स्ट और ऑडियंस-फर्स्ट
BQ प्राइम के डायरेक्टर और AMG के CEO संजय पुगलिया ने कहा, 'BQ प्राइम में, हम न सिर्फ डिजिटल-फर्स्ट हैं, बल्कि ऑडियंस-फर्स्ट भी हैं। हमारे पाठकों और दर्शकों के प्रति हमारी जवाबदेही हमारी कोर वैल्यू का हिस्सा है। हमारा मकसद वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट तैयार करना रहा है। उम्मीद है कि ये नया प्रयास दर्शकों को पसंद आएगा।'

संजय पुगलिया ने एक ट्वीट कर फीडबैक भी मांगा। उन्होंने लिखा, 'आज से BQ प्राइम हिंदी का प्रकाशन शुरू हो गया है। संभवतः हिंदी का पहला मोबाइल-फर्स्ट, मेनस्ट्रीम डिजिटल बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म। कृपया फीडबैक दीजिए ताकि हम आपको कारोबार और शेयर बाजार की और भी उपयोगी जानकारी दे सकें।'

वेल्थ क्रिएशन से जुड़ा कंटेंट मिलेगा
BQ प्राइम के CEO अनिल उनियाल ने कहा, 'इंडस्ट्री बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ा काफी कंटेंट बना रही है, लेकिन हिंदी जानने वाला बड़ा तबका अभी भी उससे दूर है। BQ प्राइम हिंदी का उद्देश्य इस गैप को भरना और बैलेंस लाना है। हमारे डिजिटल न्यूज रूम में युवा और डिजिटल को अच्छे से जानने वाले साथी हैं। हमारा फोकस पैसे से पैसा बनाने का कंटेंट देना है और अपने ऑडियंस की उम्मीदों को पूरा करना है।'

पॉलिटिक्स, हेल्थ एंड वेलनेस से जुड़ा कंटेंट भी मिलेगा
BQ प्राइम हिंदी का एडिटोरियल फोकस फाइनेंशियल मार्केट, पर्सनल फाइनेंस और कंज्यूमर से जुड़े मामलों पर होगा। इस प्लेटफॉर्म में पॉलिटिक्स, हेल्थ एंड वेलनेस से जुड़ा कंटेंट भी मिलेगा। इसका मकसद बिजनेस और फाइनेंशियल कंटेंट में रुचि रखने वालों को 360 डिग्री कवरेज देना है। इनमें शॉर्ट वीडियो, विजुअल स्टोरीज भी मिलेंगी।

क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया के बारे में जानें
क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया क्विंटिलियन मीडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी है। इसकी स्थापना 2016 में ब्लूमबर्गक्विंट के रूप में हुई थी। यह पहला डिजिटल ओनली मल्टीमीडिया ब्रांड है। इतने सालों में BQ प्राइम एक अवॉर्ड-विनिंग न्यूज एंड व्यूज सर्विस बन गया है। ये इकोनॉमी, बिजनेस, फाइनेंशियल मार्केट, लॉ एंड पॉलिसी के अपने स्वतंत्र, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक कवरेज के लिए जाना जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.