ब्रह्मास्त्र' एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर पर लुटाया बेशुमार प्यार

Updated on 18-09-2022 06:42 PM

अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को दर्शकों से प्यार मिल रहा है और फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब करीब 200 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में रणबीर- आलिया की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और इस बीच आलिया ने एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

क्या है आलिया भट्ट का पोस्ट
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर रणबीर- आलिया का क्लोज अप फोटो है। ये तस्वीर मोनोक्रोम है, जहां रणबीर बेहद क्यूट अंदाज में आलिया को गले लगाए हुए और नाक पर किस कर रहे हैं। रणबीर- आलिया इस तस्वीर में मेड फॉर इच अदर नजर आ रहे हैं।फोटो में रणबीर का बियर्ड लुक नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
तस्वीर में रणबीर का बियर्ड लुक दिख रहा है और उन्होंने काल में बाली पहनी है। आलिया भी फोटो में मुस्कुराती दिख रही हैं और उनके गाल के डिंपल दिख रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इस मोनोक्रोम फोटो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। फैन्स का कहना है कि आलिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो दिख रहा है। फैन्स पोस्ट में कमेंट कर आलिया की प्रेग्नेंसी डेट के बारे में भी जानना चाह रहे हैं।

आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बता दें कि इन दिनों आलिया भट्ट अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर खबरों में हैं। फिल्म में वो पहली बार रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं।  बात आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। वहीं 'जी ले जरा' में आलिया, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया, विजय वर्मा और शेफाली शाह के साथ फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आएंगी। इन सभी प्रोजेक्ट्स के अलावा आलिया भट्ट, हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में भी जलवा बिखेरती नजर आएंगी। वहीं एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 भी लिस्ट में शामिल है।

रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
गौरतलब है कि रणबीर कपूर, ब्रह्मास्त्र से पहले शमशेरा में नजर आए थे। वहीं इन दिनों वो श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म के शूट में बिजी हैं। फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। वहीं फिल्म एनिमल भी रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे। हाल ही में रणबीर के रश्मिका संग कुछ फोटोज भी वायरल हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.