ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है: पुरंदर मिश्रा

Updated on 30-06-2025 02:38 PM

रायगढ़। स्थानीय बंजारी माता मंदिर परिसर में शनिवार को जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित रहे, जिन्होंने कहा कि “ब्राह्मण का जन्म केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समूचे विश्व के कल्याण के लिए हुआ है।

”उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ जगन्नाथ स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के नागरिक, युवा, महिलाएँ एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया ने ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए ₹20 लाख की सहयोग राशि देने की घोषणा की।

विधायक मिश्रा ने अपने संबोधन में ब्राह्मण समाज के ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक योगदानों को रेखांकित करते हुए कहा ब्राह्मण समाज वेद, शास्त्र और ज्ञान के प्रचारक रहे हैं। उन्होंने गुरुकुल परंपरा, पूजा-अनुष्ठान और धर्मपरायणता के माध्यम से समाज को मार्गदर्शन दिया।

आज भी ब्राह्मण समाज शिक्षा, साहित्य, विज्ञान, प्रशासन और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। ब्राह्मण समाज की पहचान केवल जाति नहीं, बल्कि एक विचार और सेवा का संस्कार है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगभग 24 लाख ब्राह्मण निवास करते हैं, जो राज्य के सामाजिक ढांचे में एक मजबूत स्तंभ हैं।

समारोह में अनेक गणमान्य अतिथि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें विशेष रूप से सुनील पांडा (पूर्व जिला अध्यक्ष),टंकधर त्रिपाठी (विधायक, झारसुगुड़ा) सत्यदेव शर्मा, अरुण पंडा, अभय चरण पंडा, श्याम सुंदर पंडा, टिकेश्वर मिश्रा, दयानंद पंडा आदि उपस्थित थे।

विधायक मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को आज संगठित होकर शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने संस्कार, ज्ञान और परंपरा को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में भाग लें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.