भाजपा मंडल की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन

Updated on 07-08-2023 04:11 PM

बीजापुर। भाजपा भैरमगढ़ मंडल कार्यसमिति की बैठक शनिवार को भैरमगढ़ में मंडल अध्यक्ष चिन्नाराम तेलम की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस मंडल बैठक में जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, जिला महामंत्री सतेन्द्र सिंह ठाकुर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा फूलचन्द गागड़ा भी उपस्थित रहे। मंडल बैठक में जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन हुआ तथा आगामी रणनीति भी तय की गई। और बैठक में मंडल कार्यकरिणी व  बीएलए 1, बीएलए 2  को विशेष रूप से जानकारी दी गई।

जिलाध्यक्ष मुदलियार ने संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं।  सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से हर बूथ पर कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क शुरू करें।

 मुदलियार ने बताया कि  जनता की सेवा ही हम सभी का कर्तव्य है तथा चुनावी वेला नजदीक है। इसलिए सभी पदाधिकारी संगठनात्मक कार्यों में रात दिन जुट जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं करें और पदाधिकारियो को जमीनी स्तर पर जनसेवा तथा जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें, ताकि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज़्यादा से ज्यादा लोगों को मिले। बैठक में जिला मंत्री हरीश निषाद, रामलाल यादव, दशरथ परबुलिया, मंडल उपाध्यक्ष साईं राम वेंजाम, चैतुराम लेकाम, मुन्नुराम लेकाम,  घासीराम समरथ, पकलू कोरसा, रमेश समरथ, सोनल गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.