ब्रजभूषण का पावर सीज, पहलवानों ने खत्म किया धरना, अनुराग ठाकुर ने कहा- निष्पक्ष जांच होगी

Updated on 21-01-2023 06:43 PM
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन शोषण के आरोपों को लेकर धरने पर बैठे पहलवानों ने शुक्रवार रात खेल मंत्री अनुराग ठाकुर संग बैठक की। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। जो इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह की पावर सीज रहेगी। यानी जांच पूरी होने तक वह अपने पद से हट जाएंगे। इसके साथ ही बजरंग पुनिया ने धरना समाप्त करने का ऐलान भी कर दिया है।
4 सप्ताह में जांच पूरी करेगी कमेटी
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहवानों के साथ हुई बैठक के बाद कहा कि इस मामले में एक निरीक्षण समिति का गठन किया जाएगा। समिति लगे सभी आरोपों की निष्पक्षता से जांच करेगी। इस कमेटी में कौन लोग शामिल होंगे उनके नामों की घोषणा शनिवार को की जाएगी। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कमेटी 4 सप्ताह में अपनी जांच पूरी करेगी। कमेटी भारतीय कुश्ती संघ(WFI) के प्रमुख और बाकी लोगों के ऊपर लगाए गाए आरोपों की गहनता से जांच करेगी। ठाकुर ने आगे कहा कि जांच पूरी होने तक ब्रजभूषण शरण सिंह अपने पद पर नहीं रहेंगे। वह जांच में भी शामिल होंगे।
बजरंग पुनिया ने धरना वापस लेने का ऐलान किया
बहलवान बजरंग पुनिया ने अनुराग ठाकुर के आश्वासन के बाद धरना समाप्त करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री ने हमारी मांगों को सुना है और हमें सुरक्षा का आश्वासन दिया है। पुनिया ने कहा कि हमें हमें विश्वास है की निष्पक्ष जांच होगी। हम खेल मंत्री को धन्यवाद देते हैं और धरना समाप्त कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह मीटिंग शाम 7 बजे से चल रही थी जो देर रात खत्म हुई। इसके बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
ब्रजभूषण शरण सिंह ने नहीं कि प्रेस कॉन्फ्रेंस
इससे पहले भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस से मीडिया से बातचीत की। सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहा कि मैंने अगर मुंह खोला तो तूफान आ जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी के दया से यहां नहीं बैठा हूं। मुझे जनता ने चुनकर भेजा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.