ब्रजेश पाठक ने खुद को बताया जनता का नौकर, नाम के आगे लगाया सर्वेंट, अखिलेश को डिप्टी सीएम ने ऐसे दिया जवाब

Updated on 13-10-2023 01:39 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। अखिलेश यादव ने ब्रजेश पाठक को सर्वेंट का कर संबोधित किया। इसके बाद ब्रजेश पाठक हमलावर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है, मैं जनता का नौकर हूं। बुधवार को गरमाए माहौल के बाद गुरुवार को बृजेश पाठक ने अपने नाम में ही बदलाव कर दिया। उन्होंन सोशल मीडिया एक्स पर अपना नाम बदल कर सर्वेंट ब्रजेश पाठक कर दिया है। दरअसल, जेपीएनआईसी विवाद को लेकर अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला था। अखिलेश यादव ने यहां पर दीवार फांदी थी। इस मामले में ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया था। अखिलेश ने इसी को लेकर डिप्टी सीएम पर निशाना साधा और उसके बाद से राजनीति गरमाई हुई है।


लोहिया की पुण्यतिथि पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर डिप्टी सीएम पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम को किसी भी मसले में इतना ही कूदने का शौक है तो वे एशियन गेम्स में क्यों नहीं चले गए। कम से कम वहां से मेडल लेकर तो आ जाते। अखिलेश ने जेपीएनआईसी में हुए बवाल पर कहा कि आज सवाल समाजवादियों के संग्रहालय को पूरा नष्ट किए जाने पर होना चाहिए। आखिरकार यह सरकार क्या छुपाना चाहती है? अगर उनकी नियत साफ होती तो जयप्रकाश नारायण जी को पॉलिथीन से नहीं ढकते। इसके बाद जब उनसे ब्रजेश पाठक की ओर से किए गए दावे पर सवाल किया तो वे भड़क गए।

सपा अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम पर भड़कते हुए उन्हें सर्वेंट बता दिया। अखिलेश ने कहा कि हम सर्वेंट के सवालों का जवाब नहीं देते हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार में संविधान पर हो रहे हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस दिन संविधान खत्म हुआ, हम सबकी आजादी छिन जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग इस रास्ते पर समाज और लोगों को ले जा रहे हैं। अखिलेश ने इस मौके पर बेरोजगारी का भी मुद्दा उठाया।

ब्रजेश पाठक ने किया पलटवार

ब्रजेश पाठक ने भी अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। डिप्टी सीएम ने उन्हें राजाओं की तरह आचरण करने वाला करार दे दिया। ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुझे गर्व है की जनता का नौकर हूं। उन्होंने मुझे सर्वेंट कहा, मुझे गर्व है। अखिलेश यादव तो खुद राजा जैसे रहते है। मैं जनता का सेवक और नौकर के रूप में काम करता हूं। अखिलेश यादव राजघराने से आते हैं और राजाओं की तरह व्यवहार करते हैं। मुझे जनता का नौकर बताने के लिए अखिलेश यादव का धन्यवाद। इसके बाद गुरुवार को सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल का नाम बदलकर मामले को अलग ही राजनीतिक रंग दे दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.