WWE के रियल किंग थे ब्रे वायट, अंडरटेकर-जॉन सीना जैसे खूंखार पहलवानों तक से ली टक्कर

Updated on 25-08-2023 01:50 PM
WWE के रेसलर विंडहैम रोटुंडा अब इस दुनिया में नहीं हैं। 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। रोटुंडा को WWE रिंग में ब्रे वायट नाम से जाना जाता था। कई महीनों से बीमार चल रहे वयाट की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वह साल की शुरुआत में आखिरी बार रिंग में नजर आए थे। तब से बीमार होने की वजह से बाहर चल रहे थे। उनके दादा ब्लैकजैक मुलिगन, पिता माइक रोटुंडा, और दो चाचा बैरी और केंडल विंडहैम भी रेसलर रह चुके हैं। आज हम आपको ब्रे वायट के WWE में 5 सबसे यादगार फाइट के बारे में बताने जा रहे हैं।

यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच vs सैथ रॉलिन्स

ब्रे वायट द फीन्ड के रूप में क्राउन ज्वेल 2019 में सैथ रॉलिन्स के खिलाफ पहला यूनिवर्सल खिताब हासिल किया। ​रॉलिन्स लगातार अटैक कर रहे थे लेकिन वायट के पास हर हमले का जवाब था। पहले मैंडिबल क्लॉ और सिस्टर एबिगेल को मारकर वयाट ने चैंपियनशिप जीत ली। उनके पास 119 दिन तक बेल्ट रही।

ब्रे वयाट vs जॉन सीना, ​रेसलमेनिया 36​

रेसलमेनिया 36 में ब्रे वायट और जॉन सीना के बीच फायरफ्लाई फन हाउस मैच हुआ था। यह मैच कोई सामान्य रेसलिंग मुकाबला नहीं था। यह एक "फायरफ्लाई फन हाउस मैच" था, एक सिनेमाई अनुभव जिसने वास्तविकता और कल्पना के बीच की रेखाओं को धुंधला कर दिया। यह मुकाबला विचित्र और प्रतीकात्मक क्षणों, हास्य, डरावनी और मनोवैज्ञानिक दिमागी खेल के मिश्रण से भरी थी। ब्रे वायट ने एक प्रकार के कठपुतली मास्टर के रूप में अभिनय किया और जॉन सीना पर जीत हासिल की।

एलिमिनेशन चैंबर मैच 2017

WWE में उनकी पहली खिताबी जीत 2017 एलिमिनेशन चैंबर में आया। तब उन्होंने जॉन सीना, बैरन कॉर्बिन, द मिज, डीन एम्ब्रोज और एजे स्टाइल्स को हराकार WWE टाइटल जीता था। व्याट ने सबसे पहले सीना को बाहर किया। फिर स्टाइल्स को सिस्टर एबिगेल से हराकर बेल्ट अपने नाम कर लिया।

ब्रे वायट vs द अंडरटेकर, रेसलमेनिया 31​

रेसलमेनिया 31 में ब्रे वायट ने द अंडरटेकर को चुनौती दी थी। वायट ने खुद को द न्यू फेस ऑफ फियर बताते हुए अंडरटेकर को चैलेंज किया था। यह फैंस के लिए एक ड्रीम मैच की तरह था। 15 मिनट तक चले मैच में अंडरटेकर ने भले ही जीत हासिल की लेकिन वयाट की खूब तारीफ हुई थी।

ब्रे वायट vs रोमन रेंस, 2015 बैटलग्राउंड

बैटलग्राउंड 2015 में ब्रे वायट का मुकाबला रोमन रेंस से हुआ था। 22 मिनट और 42 सेकेंड चले इस मैच को वयाट ने सिस्टर एबिगेल लगातार जीता था। रेंस कई बार पावरबम और सुपरमैन पंच मारने के बाद भी वायट को नहीं हरा पाए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.