स्विटजरलैंड को 1-0 से हराकर ब्राजील पहुंचा अंतिम सोलह में

Updated on 29-11-2022 07:34 PM

अपने स्टार स्ट्राइकर नेमार के बिना उतरी ब्राजील की फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप के मुकाबले में स्विटजरलैंड को 1-0 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया।

बेहद उबाऊ पहले हाफ के बाद ब्राजील के लिये केसमिरो ने 83वें मिनट में गोल किया। पांच बार के चैम्पियन ब्राजील को अभी ग्रुप जी में आखिरी मुकाबला खेलना है लेकिन टीम ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार को पहले मैच में दाहिने टखने में चोट लगी थी और वह टीम होटल में ही इलाज करा रहे हैं।

टीम डॉक्टरों ने अभी यह नहीं बताया है कि वह कब खेल सकेंगे या खेल सकेंगे भी या नहीं। इस जीत के बाद ब्राजील के दो मैचों में छह अंक है और स्विटरजलैंड के तीन अंक है। सर्बिया और कैमरून के एक एक अंक हैं जिन्होंने 3-3 से ड्रॉ खेला। स्विटजरलैंड को अगले चरण में पहुंचने के लिये अगले मैच में सर्बिया को हराना होगा।

ब्राजील और कैमरून के बीच होने वाले मैच पर निर्भर होगा कि मैच ड्रॉ होने पर भी स्विस टीम अगले चरण में पहुंच पायेगी या नहीं। स्विट्जरलैंड ने इस साल नेशंस लीग में पुर्तगाल और स्पेन को हराया है।

पिछले साल इस टीम ने यूरोपीय चैंपियनशिप में विश्व चैंपियन फ्रांस को बाहर का रास्ता दिखाया था। टीम अपने विश्व कप क्वालीफाइंग ग्रुप में यूरो 2020 विजेता इटली से ऊपर रही थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.