ठंड पर ब्रेक, दिल्ली में चढ़ रहा पारा, देश के किन हिस्सों में बारिश के आसार, पढ़िए वेदर अपडेट

Updated on 20-10-2024 01:11 PM
 दिल्ली-एनसीआर का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। ठंड का अहसास गायब होने लगा है। दोपहर के वक्त लोगों को गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। शनिवार इस अक्टूबर का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 21 से 25 अक्टूबर तक भी आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के आसपास रह सकता है।

देश के इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?


उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन इलाकों में बारिश की संभावना कम है, लेकिन उत्तराखंड और पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, एक पश्चिमी विक्षोभ 21 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे हल्की बारिश की संभावना बढ़ जाएगी।

मुंबई में बारिश की संभावना


मुंबई बारिश के मद्देनजर शनिवार और रविवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। मुंबई के साथ-साथ ठाणे, पालघर और दक्षिण कोंकण में भी 'येलो अलर्ट' है। दरअसल अक्टूबर के महीने में मुंबई, कोंकण क्षेत्र और गोवा तट पर अतिरिक्त बारिश की भविष्यवाणी की गई थी। गोवा में बारिश का असर जारी है और अक्टूबर के 18 दिनों में गोवा में 110 फीसदी अतिरिक्त बारिश हुई है।


बेंगलुरु में भारी बारिश से लोग परेशान


बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भारी बारिश के चलते कर्नाटक की राजधानी समेत 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने कर्नाटक के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने पूरे बेंगलुरु में ट्रैफिक को बाधित कर दिया है। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि कई अन्य जगहों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके चलते अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं और संभावित आपातकालीन स्थितियों के लिए व्यवस्था कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.