माँ और बच्चे के स्वास्थ्य के लिये स्तनपान आवश्यक- महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

Updated on 06-08-2024 12:12 PM

महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि माँ और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए स्तपनपान अत्यंत आवश्यक है। हर वर्ष 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य स्तनपान से होने वाले बड़े लाभों को उजागर करना है, जो शिशुओं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए लाभदायक हो सकते हैा, साथ ही मातृ स्वास्थ्य के लिए व्यापक प्रयास करना है। साथ ही इस प्ताह को मनाने का यह भी उद्देश्य है कि महिलाएँ स्तनपान के महत्व को जाने और अपने बच्चे को प्रसव के एक घंटे के अन्दर स्तनपान जरूर कराएं। सुश्री भूरिया विश्व स्तनपान सप्ताह पर झाबुआ के जिला अस्पताल के पीएनसी वार्ड और पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में नवजात एवं माताओं से बात कर स्तनपान के महत्व की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि स्तनपान से माँ और बच्चे के स्वास्थ्य के साथ-साथ शिशु कल्याण के लिए होने वाले लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष का विषय "अंतर को पाटना : सभी के लिए स्तनपान समर्थन' है।

मंत्री सुश्री भूरिया द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नवजात बालको की माताओं चाइल्ड केयर किट प्रदान की गयी साथ ही माताओं को संस्थागत प्रसव उपरांत अपने शिशु को पहले 1 घंटे के भीतर स्तनपान की शुरुआत करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि माँ अपने शिशु को 6 माह तक केवल माँ का दूध पिलाए। उन्होंने माताओं को इसके लिए जागरूकता फैलाने की बात कही। साथ ही माताओं से स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों को नजरअंदाज ना करने हेतु समझाइश देते हुए, अपने और शिशु के कल्याण की ओर ध्यान देने की बात कही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.