दरभंगा में राम विवाह की झांकी पर चले ईंट-पत्थर:मस्जिद के पास पथराव, लोग बोले-बच्चों को गोद में लेकर भागे

Updated on 07-12-2024 01:00 PM

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को राम विवाह की झांकी पर बाजीतपुर की एक मस्जिद के पास पथराव किया गया। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। विवाह पंचमी के मौके पर तरौनी गांव से झांकी निकाली जा रही थी। तभी वहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। उन्होंने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके।

झांकी को तरौनी से बाजितपुर में स्थित मस्जिद तक जाना था। फिर बाजितपुर से इसकी वापसी होनी थी। जैसे ही झांकी मस्जिद के पास पहुंची उसे रोका गया और पथराव किया गया।

बताया जा रहा है कि एक समुदाय के लोगों ने पहले तो झांकी को रोका, फिर लाठी-डंडों से मारपीट की और फिर पथराव किया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। झांकी के आयोजक नागो दास ने बताया कि बच्चों को गोद में लेकर हम लोग मंदिर की ओर भागे और जान बचाई।

सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर अभी भी भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। जिला प्रशासन अधिकारी इलाके में कैंप कर रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- पहले से हमले का प्लान था स्थानीय महिला सोनी कुमारी ने उन लोगों का पहले से हमले का प्लान था। वे पहले से अपनी छतों पर ईंट-पत्थर रखते हैं। जुलूस पर ईंट-पत्थर फेंकने लगते हैं। महिलाएं छत से ईंट फेंकती है। नीचे लड़के लोग मारपीट करते हैं।

वहीं पिंकी देवी ने कहा कि हमलोग के हर त्योहार पर वो लोग बवाल करते हैं। अगर जुलूस लेकर जाते हैं, तो वहां (पठानटोली) दूसरे समुदाय के लोग झगड़ा करते हैं। उनका पर्व होता है, वो लाठी चलाते हैं, दिखाते हैं, हम लोग कुछ नहीं बोलते हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस सदर SDO विकास कुमार ने बताया, 'पथराव के बाद हालात काबू में है; लेकिन हिंसा क्यों भड़की, इसकी शुरुआत करने वाले कौन लोग हैं, जो मिथिला में राम विवाह की झांकी पर पथराव कर माहौल खराब करने की कोशिश में लगे थे, इसकी जांच हो रही है। जिला प्रशासन के अधिकारी इलाके में कैंप कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं।'

30 साल से निकल रही झांकी स्थानीय लोगों का कहना है कि झांकी निकालने की परंपरा 30 साल पुरानी है। इस बार पहली बार हुआ है कि मस्जिद के पास झांकी पहुंचने के बाद उसे रोका गया और पथराव किया गया। इसके पहले कभी ऐसा उपद्रव नहीं हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.