BRICS कृषि मंत्रियों की बैठक इंदौर में: खाद्य सुरक्षा के साथ किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा फोकस

Updated on 08-06-2026 02:22 PM

भोपाल। भारत इस वर्ष ब्रिक्स (BRICS) की अध्यक्षता कर रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के इंदौर में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सम्मेलन की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा, किसानों की आय, महिला सशक्तिकरण और कृषि में युवाओं की भागीदारी इस बैठक के प्रमुख विषय होंगे।उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में स्थापित ब्रिक्स आज 11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों का प्रभावशाली समूह बन चुका है। वैश्विक कृषि पर इसके प्रभाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया की लगभग 42 प्रतिशत कृषि भूमि, 68 प्रतिशत कृषि जोतें और 42 प्रतिशत खाद्य उत्पादन ब्रिक्स देशों के हिस्से में आता है।

छोटे किसानों पर निर्भर है दुनिया की खाद्य सुरक्षा

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वैश्विक खाद्य सुरक्षा का आधार छोटे और सीमांत किसान हैं। इसलिए ब्रिक्स देशों के बीच होने वाले कृषि सहयोग का केंद्र भी इन्हीं किसानों की जरूरतें और चुनौतियां होंगी। उन्होंने कहा कि अनुसंधान और नवाचार का लाभ सीधे छोटे किसानों तक पहुंचना चाहिए, ताकि उनकी उत्पादकता और आय दोनों में वृद्धि हो सके।

भारत पहले भी निभा चुका है अहम भूमिका

भारत इससे पहले वर्ष 2012, 2016 और 2021 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर चुका है। वर्ष 2016 में भारत की पहल पर ब्रिक्स कृषि अनुसंधान मंच की स्थापना की गई थी, जिसने कृषि नवाचार और अनुसंधान सहयोग को नई दिशा दी।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत की वर्तमान अध्यक्षता में अधिकारियों की अब तक आठ बैठकें हो चुकी हैं और इस वर्ष की प्राथमिकता लघु एवं सीमांत किसानों को केंद्र में रखकर कृषि विकास की रणनीति तैयार करना है।

महिलाओं और युवाओं को खेती से जोड़ने पर जोर

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेती में महिलाओं की भागीदारी पहले से ही महत्वपूर्ण है, लेकिन उन्हें और अधिक अवसर और संसाधन उपलब्ध कराना आवश्यक है। वहीं युवाओं का रुझान भी आधुनिक कृषि, एग्री-स्टार्टअप और तकनीक आधारित खेती की ओर बढ़े, इस पर विशेष चर्चा होगी।
उन्होंने कहा कि बढ़ती वैश्विक आबादी के बीच खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना ब्रिक्स देशों की साझा जिम्मेदारी है। कृषि व्यापार, तकनीकी सहयोग और टिकाऊ कृषि (सस्टेनेबल एग्रीकल्चर) को बढ़ावा देने के लिए भी सदस्य देश साझा रणनीति पर विचार करेंगे।

पशुपालन और मत्स्य पालन को खेती से जोड़ने पर जोर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए केवल पारंपरिक खेती पर्याप्त नहीं है। लाभकारी कृषि के लिए पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों को खेती से जोड़ना होगा। इससे किसानों को आय के अतिरिक्त स्रोत उपलब्ध होंगे।
बैठक के दौरान इंदौर में विकसित की जा रही ब्रिक्स वाटिका में सभी सदस्य देशों के कृषि मंत्री और प्रतिनिधि पौधारोपण भी करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.